• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने टाटा टियागो, टिगॉर, नेक्सन, हैरियर और सफारी पर पाएं 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर

    इस महीने कंपनी अपने टियागो सीएनजी और टिगॉर सीएनजी पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं कंपनी के अल्ट्रोज, पंच और नेक्सन ईवी एवं टिगॉर ईवी पर भी कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 06, 2022 11:56 ist
    info icon
    published onApr 06, 2022 11:56 IST
    last updated onApr 06, 2022 11:56 IST
    638 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा इस अप्रैल अपनी टियागो, टिगॉर, नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी कारों पर 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। हालांकि इन सभी कारों पर कंपनी केवल एक्सचेंज डिस्काउंट ही दे रही है। वहीं टियागो और टिगॉर के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर एडिशनल कैश डिस्काउंट दे रही है।  

    मॉडल वाइज ऑफर कुछ इस प्रकार से हैं:

    टाटा टियागो/टिगॉर

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट (केवल एक्सजेड और एक्सजेड+ ट्रिम्स के साथ)

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

      3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

      23,000 रुपये तक

    •  टियागो और टिगॉर के एक्सई, एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट्स पर केवल एक्सचेंज ऑफर की पेशकश की जा रही है। 
    •  यदि आप इनका टॉप मॉडल एक्सजेड और एक्सजेड प्लस लेते हैं तो ​इनपर आपको एडिशनल 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा। 
    •  टाटा टियागो की प्राइस 5.23 लाख रुपये से लेकर 7.33 लाख रुपये के बीच है। 
    •  टाटा टिगॉर की प्राइस 5.83 लाख रुपये से लेकर 8.15 लाख रुपये के बीच है। 

     टाटा नेक्सन

     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

      5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

      20,000 रुपये तक

    •  नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस कार के पेट्रोल वेरिएंट्स पर भी कोई एक्सचेंज​ डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी इसके साथ 3000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश जरूर कर रही है।
    • यदि आप इसका डीजल वेरिएंट लेते हैं तो आप पूरे 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की प्राइस 7.43 लाख रुपये से लेकर 13.74 लाख रुपये के बीच है। 

     टाटा हैरियर 

     Tata Harrier

    ऑफर्स

    अमाउंट

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    40,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

      5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

      45,000 रुपये तक

    •  हैरियर पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस कार पर केवल एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनिफिट ही दिए जा रहे हैं।
    • नई टाटा हैरियर की प्राइस 14.53 लाख रुपये से लेकर 21.81 लाख रुपये के बीच है। 

     टाटा सफारी

     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    एक्सचेंज डिस्काउंट

    40,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    •  यदि आप सफारी एसयूवी लेते हैं तो आपको 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
    • इस कार पर कोई कैश या कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • टाटा सफारी की कीमत 15.02 लाख रुपये से लेकर 23.33 लाख रुपये के बीच है। 

     (सभी कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली के अनुसार)

    नोट: इन सभी कारों के चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर ही ये ऑफर्स दिए जा रहे हैं जो राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इनके बारे में ज्यादा जानने के लिए नजदीकी टाटा डीलरशिप्स से संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है