• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड-महिंद्रा साथ मिलकर तैयार करेगी एमपीवी,कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड साइज़ एसयूवी, हेक्टर और किया सेल्टोस को देगी टक्कर

    इस पार्टनरशिप के तहत होने वाले काम प्रभावी रूप से 2020 के मध्य तक शुरू हो जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2019 13:16 ist
    info icon
    published onOct 03, 2019 13:16 IST
    last updated onOct 03, 2019 13:16 IST
    532 Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector and Kia Seltos

    • फोर्ड-महिंद्रा पार्टनरशिप 2020 के मध्य तक होगी शुरू

    • इस पार्टनरिशप के तहत फोर्ड तैयार करेगी तीन नए यूटिलिटी मॉडल 

    • तीनों मॉडल होंगे महिंद्रा के प्लेटफॉर्म पर तैयार। इनमें इंजन भी महिंद्रा के ही लगाए जाएंगे। अंदर और बाहर का डिज़ाइन होगा एकदम अलग। 

    • फोर्ड के साथ मिलकर तैयार की जाने वाली न्यू जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 हो सकती है इस पार्टनरशिप का पहला नतीजा

    • दोनों कंपनियां मिलकर तैयार करेंगी एक एमपीवी, एस्पायर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी

    • कुल 7 मॉडल तैयार करेगी फोर्ड-महिंद्रा 

    फोर्ड-महिंद्रा के बीच पार्टनरशिप का आधिकारिक ऐलान हो चुका है।इस जॉइन्ट वेंचर के तहत दोनों ​कंपनियां मिलकर बहुत से काम साथ में करेंगी जिनमें कारें तैयार करना भी शामिल है। इस जॉइन्ट वेंचर में महिंद्रा की 51% साझेदारी रहेगी वहीं,फोर्ड को 49% हिस्सेदारी मिली है। 

    इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां फोर्ड के लिए एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ तीन यूटिलिटी व्हीकल तैयार कर सकती है। इनमें एक एमपीवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक मिड साइज़ एसयूवी शामिल है जो किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के साथ टाटा हैरियर और एमजी हेेक्टर को टक्कर देंगी।

    इस पार्टन​रशिप का पहला नतीजा एक मिड-साइज़ एसयूवी होगी जिसे 2020 के अंत या 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रस्तावित मिड साइज़ एसयूवी सेंकड जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी 500 (डब्ल्यू601 कोडनेम) पर बेस्ड हो सकती है। दोनों एसयूवी टॉप का अलग होगा ऐसे में दोनों का एक्स्टीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन भी अलग होने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिनमें इंजन भी समान होंगे। उम्मीद की जा रही है कि दोनों एसयूवी में महिंद्रा द्वारा तैयार किया जा रहा 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। 

    इस जॉइन्ट वेंचर के तहत तैयार की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की बात करें तो ये एक्सयूवी300 वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसका मुकाबला किया सेल्टोस और सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा से होगा। इसके अलावा यूरोपियन बाज़ार के लिए महिंद्रा की 7-सीटर एसयूवी तैयार करने की भी योजना है जो एक्सयूवी300 पर बेस्ड है। फोर्ड के लिए तैयार की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी इसी के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसमें महिंद्रा का अपकमिंग 130 पीएस की पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है।  

    इसके साथ ही फोर्ड की प्रस्तावित एमपीवी महिंद्रा मराज़ो पर बेस्ड हो सकती है। मराज़ों को बॉडी ऑन फ्रेम पर तैयार किया गया है मगर, इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव का फीचर दिया गया है। महिंद्रा मराज़ो इंडियन एवं नॉर्थ अमेरिकन डिविज़न द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई गाड़ी है। एमपीवी सेगमेंट में इसे मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा के बीच पोजिशन किया गया है। 

    Mahindra Marazzo

    टोयोटा-मारुति पार्टनरशिप के तहत ये दोनों कंपनियां भी जल्द ही भारत में मराज़ों के मुकाबले एक एमपीवी तैयार करने जा रही है। महिंद्रा और फोर्ड एक इलेक्ट्रिक कार भी तैयार करने की योजना बना रहे हैं। इसे फोर्ड एस्पायर वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: फिर शुरू हुई एमजी हेक्टर की बुकिंग, कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है