• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर शुरू हुई एमजी हेक्टर की बुकिंग, कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी  

    यदि आप अब भी हेक्टर एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एमजी आपके लिए दूसरा मौका लेकर आई है। हालांकि इस बार आपको 30 से 40 हज़ार रुपये की अतिरिक्त कीमत अदा करनी होगी। 

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 30, 2019 11:21 ist
    info icon
    published onSep 30, 2019 11:18 IST
    last updated onSep 30, 2019 11:21 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    ज्यादा डिमांड के चलते एमजी मोटर्स ने भारत में अपनी पहली कार हेक्टर की बुकिंग इसकी लॉन्च के लगभग एक महीने बाद ही बंद कर दी थी जिससे इस गाड़ी के चाहने वालो को बड़ी निरंशा हाथ लगी थी। लेकिन यदि आप अब भी हेक्टर एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एमजी आपके लिए दूसरा मौका लेकर आई है क्योंकि कंपनी ने दुबारा से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे एमजी की वेबसाइट या अपने जकदीकी शोरूम पर 50,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं।  

    एमजी हेक्टर को 27 जून के दिन भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन 28,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो जाने के कारण एमजी ने अस्थाई रूप से इसकी बुकिंग बंद करने का फैसला लिया था। कंपनी द्वारा हेक्टर की बुकिंग वापस शुरू करने का फैसला नवम्बर 2019 से अपने हलोल प्लांट की प्रोडक्शन कैपिसिटी को बढ़ाने की योजना के तहत है।  

    बुकिंग दुबारा शुरू करने के अलावा कंपनी ने हेक्टर की रेट भी 2.5% तक बढ़ा दी है। हालांकि, जो ग्राहक पहले ही हेक्टर की बुकिंग करवा चुके हैं, वे मूल्य वृद्धि से प्रभावित नहीं होंगे। बता दें हेक्टर के सेकंड बैच की डिवीलरी 2020 से पहले शुरू नहीं होगी। 

    नए खरीदारों के लिए एमजी हेक्टर की संशोधित कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

    पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 

    नई प्राइस

    पुरानी प्राइस (लॉन्च के समय घोषित)

    अंतर

    सुपर

    ₹ 12.48 लाख

    ₹ 12.18 लाख

    ₹ 30,000

    स्टाइल

    ₹ 13.28 लाख

    ₹ 12.98 लाख

    ₹ 30,000

    पेट्रोल-हाइब्रिड मैनुअल वेरिएंट

         

    स्टाइल

    ₹ 13.88 लाख

    ₹ 13.58 लाख

    ₹ 30,000

    स्मार्ट

    ₹ 14.98 लाख

    ₹ 14.68 लाख

    ₹ 30,000

    शार्प

    ₹ 16.28 लाख

    ₹ 15.88 लाख

    ₹ 40,000

    पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट

         

    स्मार्ट

    ₹ 15.58 लाख

    ₹ 15.28 लाख

    ₹ 30,000

    शार्प

    ₹ 15.18 लाख

    ₹ 16.78 लाख

    ₹ 40,000

    डीजल मैनुअल वेरिएंट 

         

    सुपर

    ₹ 13.48 लाख

    ₹ 13.18 लाख

    ₹ 30,000

    स्टाइल

    ₹ 14.48 लाख

    ₹ 14.18 लाख

    ₹ 30,000

    स्मार्ट 

    ₹ 15.88 लाख

    ₹ 15.48 लाख

    ₹ 40,000

    शार्प

    ₹ 17.28 लाख

    ₹ 16.88 लाख

    ₹ 40,000

    वर्तमान में एमजी हेक्टर के सभी इंजन बीएस4 उत्सर्जन मानदंडों का पालन करते हैं। एमजी को सभी बीएस4 इंजनों से लैस मॉडल्स की डिलीवरी अप्रैल 2020 से पहले ही करनी होगी। उम्मीद है कि बुकिंग के इस दूसरे फेज़ को बीएस6 इंजन की पेशकश के लिए कुछ समय बाद फिर से बंद किया जा सकता है।

    भारतीय बाजार में एमजी हेक्टर का मुख्य रूप से मुकाबला टाटा हैरियर और जीप कंपास से है। कीमत के लिहाज़ से यह हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी टक्कर देती है। वर्तमान में इन सभी कारों में से केवल किया सेल्टोस बीएस6 इंजन के साथ उपलब्ध हैं।   

    यह भी पढ़ें: बीएस4 Vs बीएस6: क्या अभी कार खरीदना होगा सही?

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bora y reddy
    Oct 31, 2019, 9:22:26 PM

    MG hector October bookings car come with bs4 or bs6 ??

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है