• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी फोर्ड फ्रीस्टाइल

    हुंडई आई20 एक्टिव, होंडा डब्ल्यूआर-वी और टोयोटा इटियॉस क्रॉस को देगी टक्कर

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 25, 2018 17:21 ist
    info icon
    published onApr 25, 2018 17:21 IST
    last updated onApr 25, 2018 17:21 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Freestyle

    फोर्ड की क्रॉस हैचबैक फ्रीस्टाइल लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे गुरूवार यानी 26 अप्रैल 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 6 लाख रूपए से 10 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आई20 एक्टिव, होंडा डब्ल्यूआर-वी, टोयोटा इटियॉस क्रॉस, मारूति स्विफ्ट और टाटा नेक्सन से होगा।

    Ford Freestyle

    फोर्ड फ्रीस्टाइल को फेसलिफ्ट फीगो पर तैयार किया गया है। बाहरी डिजायन को फेसलिफ्ट फीगो से थोड़ा अलग रखा गया है, जबकि केबिन का लेआउट एक जैसा हो सकता है। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला फोर्ड का सिंक3 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, की-लैस एंट्री, ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, 15 इंच अलॉय व्हील, मैटालिक रूफ रेल्स और ऑटो एसी जैसे काम के फीचर मिलेंगे।

    Ford Freestyle Interior

    फोर्ड फ्रीस्टाइल में पैसेंजर सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। इस में छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), एक्टिव रोलओवर प्रोटेक्शन, हिल लॉन्च असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे फीचर आएंगे।

    Ford Freestyle Infotainment System

    फोर्ड फ्रीस्टाइल में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में ड्रैगन फैमिली का नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। इसके माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर है। डीज़ल वेरिएंट में एस्पायर और ईकोस्पोर्ट वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा, जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देगा। इसके माइलेज का दावा 24.4 किमी प्रति लीटर है।

    Ford Freestyle

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फोर्ड फ्रीस्टाइल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है