• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड भी ला सकती है क्रॉसओवर मॉडल

    देश में क्रॉसओवर कारों मांग बढ़ रही है, ग्राहकों में इसका काफी क्रेज़ देखने को मिल रहा है। ऐसे में फोर्ड भी पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी की नई योजनाओं में  क्रॉसओवर मॉडल भी शामिल है। यह फोर्ड फीगो हैचबैक पर बनी क्रॉसओवर भी हो सकती है। फिलहाल फोर्ड के पास इस सेगमेंट में कोई कार नहीं है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 22, 2016 19:49 ist
    info icon
    published onJan 22, 2016 19:49 IST
    last updated onJan 22, 2016 19:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर निगेल हैरिस ने इसके पुख्ता संकेत दिए हैं। एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'हम इस बारे में सोच रहे हैं। देखना यह है कि इस मामले में हम कितना अच्छा कर पाते हैं।'उन्होंने आगे जोड़ा कि 'भारतीय ग्राहकों ने एस्पायर और फीगो को काफी पसंद किया है। ग्राहकों का रूझान नए सेगमेंट की ओर भी बढ़ रहा है। ऐसे में क्रॉस (फीगो क्रॉसओवर) एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट होगा।

    'फोर्ड कैंप से क्रॉसओवर मॉडल की संभावनाओं को टटोला जाए तो फीगो क्रॉसओवर के लिए बढ़िया प्लेटफॉर्म साबित होगी। नई फीगो में अभी 1.­5 लीटर का 100 पीएस पावर वाला डीज़ल इंजन दिया जा रहा है। क्रॉसओवर मॉडल के लिए यह आदर्श पावर प्लांट साबित हो सकता है।फोर्ड ने इसी इंजन को कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट में भी दिया है। ईकोस्पोर्ट कंपनी की फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसे बाजार में काफी पसंद भी किया जाता है।

    यह भी पढ़ें

    फोर्ड की मॉन्देओ और कूगा ऑटो एक्सपो में आएंगी नज़र

    सोर्सः इंडियाऑटोब्लॉग

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है