• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड की इन कारों पर मिल रहे हैं आकर्षक ईएमआई ऑफर

    इस लिस्ट में फोर्ड फिगो, फ्रीस्टाइल और एस्पायर का नाम शामिल है। यह ऑफर केवल जुलाई 2019 के आखिर तक मान्य है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 23, 2019 13:17 ist
    info icon
    published onJul 23, 2019 13:17 IST
    last updated onJul 23, 2019 13:17 IST
    892 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने फोर्ड की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर साबित हो सकती है। जुलाई 2019 में फोर्ड अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक ईएमआई की पेशकश दे रही है। इस ऑफर के तहत आप 10,000 रुपये से कम मासिक ईएमआई पर फोर्ड की कार घर ला सकते हैं। यह ऑफर फोर्ड फिगो, फ्रीस्टाइल और एस्पायर पर मान्य है। 

    फोर्ड फिगो 

    फोर्ड की फिगो हैचबैक भारत में कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने हाल ही में इसका अपडेट वर्जन उतारा है। फोर्ड की इस कार को आप 8813 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं। यह ऑफर जुलाई 2019 के आखिर तक मान्य है। 

    फोर्ड फ्रीस्टाइल

    भारत में यह फोर्ड की नई पेशकश है। इसे पिछले साल की शुरूआत में लॉन्च किया गया था। अगर आप फ्रीस्टाइल में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे 9797 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं। इस कार को खरीदकर पर आप कुल 25,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 

    फोर्ड एस्पायर 

    फोर्ड ने पिछले साल एस्पायर को अपडेट किया था, अब यह पावरफुल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। अगर आप एस्पायर को घर लाने का विचार कर रहे हैं तो इसे 9916 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं। इस पूरी डील में आप 30,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 

    इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी फोर्ड डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर केवल जुलाई महीने के आखिर तक मान्य है।

    यह भी पढें : तकनीकी खराबी के चलते फोर्ड ने फ्रीस्टाइल, एस्पायर, फिगो और एंडेवर को किया रिकॉल

    was this article helpful ?

    फोर्ड फिगो पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    arnold
    Jul 24, 2019, 7:30:29 AM

    The only Ford with volume sales is Ecosport.. Should get some offers to it also.. otherwise people think this as a strategy to sell off old stock

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      babu m b
      Jul 23, 2019, 5:23:01 PM

      Go through with FORD FIGO for long life

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है