• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तकनीकी खराबी के चलते फोर्ड ने फ्रीस्टाइल, एस्पायर, फिगो और एंडेवर को किया रिकॉल

    फोर्ड एंडेवर को एयरबैग इंफ्लेटर और एस्पायर, फिगो व फ्रीस्टाइल को बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में किसी प्रकार की तकनीकी खामी के चलते वापस बुलाया गया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 23, 2019 06:45 ist
    info icon
    published onJul 23, 2019 06:39 IST
    last updated onJul 23, 2019 06:45 IST
    793 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड इंडिया ने अपनी फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल और एंडेवर के पुराने जनरेशन मॉडल को रिकॉल किया है। कंपनी द्वारा फिगो, एस्पायर और फ्रीस्टाइल के बैटरी मॉनिटरिंग सिस्टम की वायरिंग हार्नेस की जाँच के लिए इसे वापस बुलाया गया है। वहीं, एंडेवर के फ्रंट एयरबैग इन्फ्लेटर में किसी प्रकार की समस्या के अंदेशे के चलते फोर्ड ने फरवरी 2004 से सितम्बर 2014 के बीच चेन्नई प्लांट में बनी कुल 22,690 यूनिट को रिकॉल किया है। 

    फोर्ड ने फिगो, एस्पायर और फ्रीस्टाइल की रिकॉल की गई कारों की सटीक संख्या नहीं बताई है। लेकिन इन प्रभावित वाहनों को कंपनी के सानंद प्लांट में सितंबर 2017 से अप्रैल 2019 के बीच तैयार किया गया है।

     

    यदि आपकी फोर्ड कार भी इस समस्या से प्रभावित है, तो कंपनी जल्द ही आपसे संपर्क कर आपको अपनी कार नज़दीकी फोर्ड डीलरशिप पर लाने के लिए अनुरोध करेगी। इस दौरन जाँच में यदि आपकी कार इस समस्या से ग्रसित पाई जाती है तो इसे बिना किसी शुल्क के सही किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक स्वयं भी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कार के 16-अंकों वाले व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (वीआईएन) के जरिये पता लगा सकते हैं कि उनकी कार भी रिकॉल लिस्ट में शामिल हैं या नहीं। 

    साथ ही पढ़ें: फोर्ड ईकोस्पोर्ट का थंडर एडिशन हुआ लॉन्च, अन्य वेरिएंट्स की भी घटी कीमतें

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mohmmad khurshid
    Jul 24, 2019, 12:28:26 AM

    Front wheel suspension very noisy First 2 services i telling service centre volentiar but not solve isu

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है