• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति की कारों की डिलिवरी में हो सकती है और देरी, जानिये क्या है वजह

    हैडलैंप्स और टेललाइटें बनाने वाली कंपनी इंडिया-जापान लाइटनिंग की हरियाणा के बावल स्थित फैक्ट्री में मंगलवार रात भयंकर आग लग गई। इस वजह से फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है।

    अलशार
    अलशार
    modified on सितंबर 07, 2016 15:16 ist
    info icon
    published onSep 07, 2016 15:13 IST
    last updated onSep 07, 2016 15:16 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    इंडिया-जापान लाइटनिंग, मारूति सुज़ुकी समेत कई और कार कंपनियों को हैडलैंप्स और टेललाइटें सप्लाई करती है। ऐसे में माना जा रहा है कि खासतौर पर मारूति सुज़ुकी पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है। मारूति पर पहले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा और प्रीमियम हैचबैक बलेनो की मांग को पूरा करने का भारी दबाव बना हुआ है।

    बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में मारूति सुज़ुकी ने कहा कि फिलहाल तो पहली शिफ्ट में कारों का प्रोडक्शन हो रहा है।  पूरे दिन के प्रोडक्शन के लिए हम आगे की सप्लाई की स्थिति का अंदाज़ा लगा रहे हैं।

    कंपनी की पार्ट्स सप्लाई को बाधित करने वाली यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मारूति कारों के लिए एसी सप्लाई करने वाली मानेसर की सुब्रोस कंपनी की फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई थी। इसके चलते मारूति को मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन सस्पेंड करना पड़ा था। इसका असर यह हुआ कि कंपनी को 25000 कारों के प्रोडक्शन का घाटा झेलना पड़ा था।

    मारूति के अलावा इंडिया-जापान लाइटनिंग होंडा कार्स इंडिया को भी पार्ट्स सप्लाई करती है। इस कंपनी की चेन्नई में भी फैक्ट्री है। यहां से रेनो और निसान को पार्ट्स सप्लाई होते हैं।

    इमेज़ सोर्सः लाइव मिंट

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है