• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में ऑडी ए4 की जल्द होगी वापसी, बुकिंग हुई शुरू

    भारत में ऑडी की एंट्री-लेवल सेडान कार ए4 की जल्द वापसी होने जा रही है। कंपनी ने 2019 में फेसलिफ्ट ऑडी ए4 को शोकेस किया था। इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नया इंजन, अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। अब कंपनी ने भारत में इस अपकमिंग कार की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म से दो लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 21, 2020 19:39 ist
    info icon
    published onDec 21, 2020 19:39 IST
    last updated onDec 21, 2020 19:39 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट
    • भारत में नई ऑडी ए4 को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।
    • ग्राहक इसे 2 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • इसमें नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
    • इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
    • यह ऑडी की एंट्री लेवल सेडान कार है जिसका कंपेरिजन बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास से है।

    भारत में ऑडी की एंट्री-लेवल सेडान कार ए4 की जल्द वापसी होने जा रही है। कंपनी ने 2019 में फेसलिफ्ट ऑडी ए4 को शोकेस किया था। इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नया इंजन, अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। अब कंपनी ने भारत में इस अपकमिंग कार की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म से दो लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    नई ऑडी ए4 (new audi a4) में नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर जनरेट करता है। यही इंजन हाल ही में लॉन्च हुई क्यू2 में भी दिया गया है। इसमें नए हेडलैंप और नई ग्रिल दी गई है। कुल मिलाकर यह अपने पुराने मॉडल से काफी स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके इंटीरियर में बड़े अपडेट मिल सकते हैं। चर्चाएं हैं कि इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसे यूरोपियन मॉडल में 10.1 इंच की सेंट्रल डिस्प्ले दी गई है, हालांकि कंपनी ने इस बात की अभी जानकारी नहीं दी है कि इसके इंडियन मॉडल में किस साइज की यूनिट मिलेगी।

    ऑडी के इंडियन पोर्टफोलियो में ए4 सेडान कार की लंबे समय से कमी खल रही है, अब यह कार भारत में 2021 में फिर से वापसी करने जा रही है। चर्चाएं है कि यह कार जनवरी महीने में लॉन्च हो सकती है। कंपनी के अनुसार इसे लॉन्च से पहले बुक कराने वाले ग्राहकों को इस कार के साथ 4 साल का कॉम्प्रेहेंसिव सर्विस पैकेज भी दिया जाएगा। 

    भारत में ऑडी कार पोर्टफोलियो में यह कंपनी एंट्री-लेवल सेडान होगी। इसकी प्राइस 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और जगुआर एक्सई से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑडी की सबसे पावरफुल एसयूवी हुई भारत में लॉन्च, महज 3.8 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है ये कार

    was this article helpful ?

    ऑडी ए4 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है