• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर ईवी के मौजूदा ओनर्स को फ्री में मिलेंगे ये 4 नए फीचर्स

    टाटा ने टिगॉर ईवी को नया अपडेट दिया है और इसे कुछ ज्यादा फीचर्स, नए एक्सटीरियर शेड और नए टॉप वेरिएंट एक्सजेड+ एलयूएक्स में पेश किया गया है। हालांकि, जिनके पास टिगॉर ईवी पहले से ही है, उन्हें नए फीचर्स फ्री में दिए जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 23, 2022 19:46 ist
    info icon
    published onNov 23, 2022 19:46 IST
    last updated onNov 23, 2022 19:46 IST
    607 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tigor EV

    टाटा ने टिगॉर ईवी को नया अपडेट दिया है और इसे कुछ ज्यादा फीचर्स, नए एक्सटीरियर शेड और नए टॉप वेरिएंट एक्सजेड+ एलयूएक्स में पेश किया गया है। हालांकि, जिनके पास टिगॉर ईवी पहले से ही है, उन्हें नए फीचर्स फ्री में दिए जाएंगे।

    Tata Tigor EV

    जैसे टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक प्राइम के लॉन्च के समय किया था, ठीक उसी तरह इस इलेक्ट्रिक सेडान के मौजूदा कस्टमर्स को फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मल्टी-मोड रीजनरेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), टायर पंक्चर रिपेयर किट और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी (केवल मौजूदा एक्सजेड+ और एक्सजेड+ ड्युअल टोन वेरिएंट के लिए) जैसे फीचर्स मुफ्त में दिए जाएंगे। कस्टमर्स 20 दिसंबर के बाद टाटा के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और फीचर अपग्रेड प्राप्त कर सकते हैं।

    बता दें कि टाटा टिगॉर ईवी में पहले से ही 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटो एसी, डुअल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।

    इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे नए कस्टमर्स के लिए पेश किए गए नए एक्सजेड+एलयूएक्स वेरिएंट में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रेन-सेंसिंग वाइपर, लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग व्हील, ऑटो हेडलाइट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें नया मैग्नेटिक रेड एक्सटीरियर कलर का ऑप्शन भी दिया गया है और टॉप वेरिएंट में ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी दिया गया है।

    मल्टी मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर मिलने से अब टाटा टिगोर ईवी के अपडेट वर्जन की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज भी पहले से बेहतर हुई है। टिगॉर ईवी की अब फुल चार्ज रेंज 9 किलोमीटर बढ़कर 315 किलोमीटर हो गई है जबकि अपडेट मिलने से पहले इसकी रेंज 306 किलोमीटर थी। टिगॉर ईवी के मौजूदा कस्टमर्स को फ्री फीचर अपडेट में इस चीज का फायदा भी दिया जाएगा।

    Tata Tigor EV

    टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में पहले की तरह 26केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और 75पीएस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी बैटरी को स्टैंडर्ड वॉल चार्जर से 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में 8.5 घंटा लगते हैं, वहीं 25 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 60 मिनट में चार्ज हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: जानिये टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की बैटरी की परफॉर्मेंस से जुड़ी पांच बातें

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच हो गई है। इस कार का सीधा मुकाबला तो किसी दूसरी कार से नहीं है, मगर ये ​टाटा टियागो ईवी और अपकमिंग सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक का बेहतर विकल्प हो सकती है।

    यह भी देखेंः टाटा टिगोर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगॉर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टिगॉर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है