• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को ‘4एक्सप्लोर’ नाम से किया जाएगा पेश

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार इसके फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को '4एक्सप्लोर' नाम दिया जाएगा। नई जनरेशन की स्कॉर्पियो की एक्सटीरियर स्टाइल से पहले ही पर्दा उठ चुका है। भारत में इस कार को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी शिफ्ट-ऑन-फ्लाई, लो और हाई रेंज गियरबॉक्स के साथ चार प्री-सेट ट्रेक्शन मोड (शायद रॉक, सैंड, मड और स्नो) के साथ आएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 13, 2022 20:34 ist
    info icon
    published onJun 13, 2022 20:34 IST
    last updated onJun 13, 2022 20:34 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio n

    • इस एसयूवी कार के फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को 'स्कॉर्पियो एन 4एक्सप्लोर' नाम दिया जाएगा।
    • इसमें शिफ्ट-ऑन-फ्लाई फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ लो और हाई-रेंज गियरबॉक्स और चार ड्राइव मोड दिए जाएंगे।
    • स्कॉर्पियो-एन में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शनल दिया जाएगा।
    • इसकी फीचर लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग, 360-डिग्री व्यू कैमरा शामिल होंगे।
    • भारत में स्कॉर्पियो-एन की प्राइस 12 लाख रुपए से शुरू होगी।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार इसके फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को '4एक्सप्लोर' नाम दिया जाएगा। नई जनरेशन की स्कॉर्पियो की एक्सटीरियर स्टाइल से पहले ही पर्दा उठ चुका है। भारत में इस कार को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी शिफ्ट-ऑन-फ्लाई, लो और हाई रेंज गियरबॉक्स के साथ चार प्री-सेट ट्रेक्शन मोड (शायद रॉक, सैंड, मड और स्नो) के साथ आएगी।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (170 पीएस) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (130 पीएस/160 पीएस) दिए जाएंगे जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे। इस एसयूवी कार में रियर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलेगी, इसके अलावा इसमें दोनों इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाएगा। ऑफ़-रोडिंग के लिए इसमें रियर मेकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेशनशियल, ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल और हिल डिसेंट कंट्रोल भी मिलेंगे।

    Mahindra Scorpio N Exterior Detailed In 15 Pictures

    महिंद्रा की इस नई एसयूवी कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन एलेक्सा सपोर्ट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 12-स्पीकर के साथ सोनी साउंड सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कई सारे एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। यह गाड़ी 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी। इस गाड़ी के डाइमेंशन लीक हो गए हैं जिससे संकेत मिले हैं कि यह पुराने मॉडल से बड़ी होगी।

    कंपनी ने फिलहाल इस कार की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। भारत में स्कॉर्पियो-एन की कीमत 12 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी, हुंडई क्रेटा/अल्कजार और टोयोटा फॉर्च्यूनर के कुछ अफोर्डेबल वेरिएंट्स से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है