2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलेंगी कैप्टन सीटें, टेस्टिंग के दौरान नज़र आई ये एसयूवी कार
महिंद्रा की अपकमिंग स्कॉर्पियो को हाल ही में देखा गया है। टेस्टिंग की तस्वीरों से साफ़ हुआ है कि इसके मिडल रो पर कैप्टन सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह इस गाड़ी का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस गाड़ी के सेंटर कंसोल पर एक्सयूवी700 जैसा सर्कुलर कंट्रोलर भी देखा गया है जिसे अलग-अलग ड्राइव मोड चुनने के लिए इसमें दिया जा सकता है।
- Write a कमेंट

- नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो के केबिन में एक्सयूवी700 और थार जैसी ही समानताएं देखने को मिलेंगी।
- इस गाड़ी को बड़े टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ब्लैक व ब्राउन केबिन लेआउट के साथ देखा गया।
- इसमें एक्सयूवी700 वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे, हालांकि इसे इसमें डिट्यून करके पेश किया जाएगा।
- भारत में महिंद्रा इस एसयूवी कार को मार्च 2022 तक लॉन्च कर सकती है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
महिंद्रा की अपकमिंग स्कॉर्पियो को हाल ही में देखा गया है। टेस्टिंग की तस्वीरों से साफ़ हुआ है कि इसके मिडल रो पर कैप्टन सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह इस गाड़ी का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस गाड़ी के सेंटर कंसोल पर एक्सयूवी700 जैसा सर्कुलर कंट्रोलर भी देखा गया है जिसे अलग-अलग ड्राइव मोड चुनने के लिए इसमें दिया जा सकता है।
नई स्कॉर्पियो कार में सर्कुलर कंट्रोलर के नीचे की तरफ 4एच (फोर हाई) और 4एल (फोर-लो) बटन दिए गए हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि इसमें फोर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन के साथ लो-रेंज गियरबॉक्स दिया जाएगा। कैमरे में कैद हुई स्कॉर्पियो गाड़ी को ब्लैक और ब्राउन केबिन लेआउट, लैदर अपहोल्स्ट्री और लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ भी देखा गया था। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी में एक्सयूवी700 जैसा ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और सेंट्रल स्विच भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल पेन सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। अपकमिंग स्कॉर्पियो में नई एक्सयूवी700 कार जैसे डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिए जा सकते हैं।
महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी कार में एक्सयूवी700 वाले इंजन ऑप्शंस: 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल दिए जाएंगे। हालांकि, इसमें इंजन को कम पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे।

अनुमान है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत में मार्च 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन और किया सेल्टोस से होना जारी रहेगा।
यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस














