• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 3.49 लाख रूपए

    डैटसन ने रेडी-गो हैचबैक का लिमिटेड एडिशन ‘रेडी-गो स्पोर्ट’ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 29, 2016 13:45 ist
    info icon
    published onSep 29, 2016 13:45 IST
    last updated onSep 29, 2016 13:45 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन ने रेडी-गो हैचबैक का लिमिटेड एडिशन ‘रेडी-गो स्पोर्ट’ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।

    डिजायन के मामले में यह मौजूदा मॉडल जैसी है। हालांकि स्टैंडर्ड रेडी-गो से अलग दिखाने के लिए इसे थोड़ा अपडेट और कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं। स्पोर्टी बनाने के लिए इस पर रेसिंग पट्टी दी गई हैं, जो आगे से लेकर पीछे तक जाती है। साइड में भी ऐसी ही रेसिंग पट्टी देखने को मिलेगी। कार के व्हील कैप्स और ग्रिल को ब्लैक कलर में रखा गया है, जिन पर लाल रंग की हाइलाइट दी गई हैं।

    अब आते हैं केबिन की तरफ... डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री को नए स्पोर्टी ऑल-ब्लैक कलर में रखा गया है, यहां भी रेड कलर की हाइलाइट मिलेंगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ इनेबल म्यूजिक सिस्टम, रिमोट की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें स्टैंडर्ड रेडी-गो वाला ही 799सीसी का 3-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन लगा है। यह 53 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    B
    bharath
    Dec 14, 2016, 3:24:58 PM

    better

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है