• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन बसाल्ट के किस वेरिएंट में मिलेगा कौनसा पावरट्रेन ऑप्शन, जानिए यहां

    इस एसयूवी कूपे से जुड़ी काफी सारी जानकारियां तो सामने आ चुकी हैं और अब इसके वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2024 18:05 ist
    info icon
    published onAug 12, 2024 18:05 IST
    last updated onAug 12, 2024 18:05 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen Basalt variant-wise powertrain options explained

    सिट्रोएन बसाल्ट को भारत मे 7.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम, पैन-इंडिया) की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी कूपे से जुड़ी काफी सारी जानकारियां तो सामने आ चुकी हैं और अब इसके वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है।

    Citroen Basalt 1.2-litre turbo-petrol engine 

    सिट्रोएन बसाल्ट में दो तरह के इंजन,1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी गई है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    82 पीएस

    110 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    205 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    18 किलोमीटर प्रति लीटर

    19.5 किलोमीटर प्रति लीटर, 18.7 किलोमीटर प्रति लीटर

    वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस

    Citroen Basalt 6-speed AT

    सिट्रोएन बसाल्ट को 3 वेरिएंट्स:यू,प्लस और मैक्स में उपलब्ध है और इसके हर वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स इस बारे में आप जानेंगे आगे

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड ऑटोमैटिक​

    यू

    ✔️

    ❌

    ❌

    प्लस 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    मैक्स

    ❌

    ✔️

    ✔️

    सिट्रोएन बसाल्ट के बेस वेरिएंट यू में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

    इसका मिड वेरिएंट एकमात्र ऐसा वेरिएंट है जिसमें तीनों कॉन्फिग्रेशन के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    इसके टॉप वेरिएंट मैक्स में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। 

    सिट्रोएन बसाल्ट कीमत और मुकाबला

    Citroen Basalt side profile
    सिट्रोएन ने बसाल्ट एसयूवी कूपे कार की कीमत 7.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी है। इसके टॉप वेरिएंट की ऑफिशियल प्राइस अभी सामने नहीं आई है मगर कॉन्फिग्रेटर के अनुसार इसकी कीमत 13.57 लाख रुपये है।   नई सिट्रोएन बसाल्ट का सीधा मुकाबला अपकमिंग टाटा कर्व से रहेगा। इसके अलावा इसे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट से ज्यादा स्टाइलिश विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है