• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त में मारुति डिजायर और होंडा अमेज को मिली सबसे ज्यादा बिक्री, जानें कैसा रहा सेगमेंट की बाकी कारों का हाल

    कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर और फोर्ड एस्पायर की सेल्स में बढ़ोतरी हुई, जबकि होंडा अमेज़, हुंडई एक्सेंट, टाटा टिगॉर, फॉक्सवैगन एमियो और टाटा जेस्ट की मांग में गिरावट हुई।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 23, 2019 18:33 ist
    info icon
    published onSep 20, 2019 09:57 IST
    last updated onSep 23, 2019 18:33 IST
    727 Views
    • Write a कमेंट

    भारत का ऑटो सेक्टर इन दिनों मंदी की मार से जूझ रहा है, जिसका असर सभी सेगमेंट की कारों की सेल्स पड़ रहा है। हालांकि मंदी के इस दौर में भी मारुति सुजुकी डिजायर और फोर्ड एस्पायर ने पहले के मुकाबले ज्यादा बिक्री के आंकड़े जुटाएं हैं। अगस्त में सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिले ये जानेंगे यहां:-

     

    अगस्त 2019

    जुलाई 2019

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति सुजुकी डिजायर

    13274

    12923

    2.71

    62.79

    57.55

    5.24

    16253

    होंडा अमेज

    4535

    5818

    -22.05

    21.45

    22.84

    -1.39

    6207

    हुंडई एक्सेंट

    1316

    1430

    -7.97

    6.22

    9.23

    -3.01

    1801

    टाटा टिगॉर

    833

    1014

    -17.85

    3.94

    5.09

    -1.15

    1150

    फॉक्सवैगन एमियो

    366

    476

    -23.1

    1.73

    0.89

    0.84

    596

    टाटा जेस्ट

    294

    423

    -30.49

    1.39

    1.97

    -0.58

    474

    फोर्ड एस्पायर

    521

    431

    20.88

    2.46

    2.39

    0.07

    867

    कुल

    21139

    22515

    -6.11

    99.98

         

    मारुति डिजायर: सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में यह सबसे पॉपुलर कार है, सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 63% है। अगस्त महीने में इसे 13274 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिले, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 12923 यूनिट था। 

    होंडा अमेज़: अगस्त 2019 में अमेज की 4535 यूनिट बिकी जबकि जुलाई में इसकी सेल्स 5818 यूनिट थी। इसकी डिमांड 22 फीसदी घटी है। 

    हुंडई एक्सेंट: अगस्त में हुंडई एक्सेंट की मांग में भी गिरावट हुई। इसकी मासिक ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा कम हुई है। सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 6.22% है। 

    टाटा टिगॉर: अगस्त में टिगॉर 1000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इसकी मासिक ग्रोथ में करीब 18 फीसदी गिरावट हुई है। 

    फोर्ड एस्पायर: मारुति डिजायर के बाद सेगमेंट में फोर्ड एस्पायर इकलौती कार है जिसकी मांग बढ़ी है। जुलाई में 431 फोर्ड एस्पायर बिकी थी जो अगस्त में बढ़कर 521 यूनिट हो गई। 

    फॉक्सवैगन एमियो: एमियो की मांग में भी भारी गिरावट आई है। जुलाई में इसकी 476 यूनिट बिकी थी जो अगस्त में घटकर 366 यूनिट पर पहुंच गई। 

    टाटा जेस्ट: इसकी मासिक ग्रोथ 30.5 फीसदी कम हुई है। जुलाई में इसकी 423 यूनिट बिकी थी, जबकि अगस्त में यह 300 यूनिट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है