• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की कोई दूसरी कार? इसके बारे में जानें यहां

    टाटा पंच कम बजट में अच्छा एसयूवी जैसा एक्सपीरिएंस देने के चलते पॉपुलर कार बन सकती है। ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारत में इसे 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यदि आपने इसे अभी तक बुक नहीं किया है तो ऐसे में इसे घर लाने के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अब सवाल ये है कि क्या भारतीय ग्राहकों को टाटा पंच के लिए इंतजार करना चाहिए या फिर सेगमेंट में मौजूद कारों में से कोई बेहतर विकल्प तलाशना चाहिए? इसके बारे में हम जानेंगे यहांः-

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अक्टूबर 15, 2021 13:58 ist
    info icon
    published onOct 15, 2021 13:55 IST
    last updated onOct 15, 2021 13:58 IST
    6.7K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच कम बजट में अच्छा एसयूवी जैसा एक्सपीरिएंस देने के चलते पॉपुलर कार बन सकती है। ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारत में इसे 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यदि आपने इसे अभी तक बुक नहीं किया है तो ऐसे में इसे घर लाने के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अब सवाल ये है कि क्या भारतीय ग्राहकों को टाटा पंच के लिए इंतजार करना चाहिए या फिर सेगमेंट में मौजूद कारों में से कोई बेहतर विकल्प तलाशना चाहिए? इसके बारे में हम जानेंगे यहांः-

    सबसे पहले नज़र डालते हैं सभी मॉडल्स और उनकी कीमतों पर:-

    मॉडल

    प्राइस रेंज

    टाटा पंच

      5.5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए

    मारुति इग्निस

    5.10 लाख रुपए से 7.47 लाख रुपए 

    मारुति स्विफ्ट

    5.85 लाख रुपए से 8.67 लाख रुपए

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    5.28 लाख रुपए से 8.50 लाख रुपए

    रेनो ट्राइबर

    5.50 लाख रुपए से 7.95 लाख रुपए

    मारुति इग्निस : फंकी डिज़ाइन और सिटी फ्रेंडली साइज़ के लिए खरीदें

    इग्निस अपने छोटे साइज़ और फंकी लुक के चलते सिटी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट साबित होती है। इसकी टॉल बॉय डिज़ाइन बेहद आकर्षित करने वाली है। इस गाड़ी के केबिन में पैसेंजर को पर्याप्त हेडरूम स्पेस भी मिलता है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यदि आप इसके टॉप वेरिएंट का कंपेरिजन प्रतिद्वंदियों से करें तो इग्निस एक बजट कार साबित होती है।

    मारुति स्विफ्ट : रोमांचक ड्राइविंग के लिए खरीदें  

    स्विफ्ट हमेशा से डायनामिक हैंडलर रही है। इसमें पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसकी परफॉर्मेंस बेहद दमदार है। इसकी डिज़ाइन बेहद आकर्षित करने वाली है जो इसे भीड़ से एकदम अलग दिखाती है। इसमें वह सभी फीचर्स दिए गए हैं जिसकी उम्मीद इस प्राइस में आने वाली कार से की जाती है, हालांकि इन फीचर्स को लेकर इसकी प्राइस थोड़ी ज्यादा है। इग्निस और इस लिस्ट की दूसरी कारों की तरह स्विफ्ट में पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : कई इंजन ऑप्शंस को लेकर खरीदें, डीजल इंजन का विकल्प भी है मौजूद

    डीजल इंनज की चाहत रखने वालों के लिए हुंडई की यह हैचबैक इस प्राइस में आने वाला एकमात्र ऑप्शन है। इसका केबिन बेहद आकर्षक दिखने वाला है और इसमें कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। ग्रैंड आई10 निओस एकदम कम्फर्टेबल सिटी कार है जो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। यदि आप ड्राइविंग के शौक़ीन हैं तो आपको इसमे टर्बो इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

    रेनो ट्राइबर : बेहतर यूटिलिटी के लिए खरीदें

    ट्राइबर की लंबाई 4 मीटर से भी कम है, लेकिन फिर भी यह एक स्पेशियस कार है जिसमें सात लोग बैठ सकते हैं। यदि आपको तीसरी रो की सीटें नहीं चाहिए तो ऐसे में आप कार्गो स्पेस बढ़ाने के लिए इन्हें हटा भी सकते हैं। ट्राइबर एक पेट्रोल कार है जो ऑटोमेटिक ऑप्शन के साथ आती है।

    टाटा पंच : यदि कार में 'एसयूवी फैक्टर' चाहिए तो पंच के लिए करें इंतजार

    पंच इस प्राइस में आने वाली दूसरी कारों से एकदम अलग है। टाटा ने पंच को एसयूवी लुक देने की पूरी कोशिश की है। इस गाड़ी की सीटें काफी ऊंची रखी गई है और यह गाड़ी सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा हाई ग्राउंड क्लियरेंस एक्सपीरिएंस भी देती है। पंच में प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं, लेकिन यह कार अच्छे फीचर्स से लैस जरूर है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    M
    mohammad aziz
    Oct 17, 2021, 2:13:38 AM

    TatA toh tatA hi h is co se na jane kitne parevar apna pet bhar rahi h ek jamana tah jab shavarleet ka bol bala taha Sab ko peche chorti huii tatA aaj is mukam par h ki is ki khubiya genwana kise k ba

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sanjay kumar pathak
      Oct 16, 2021, 10:19:37 PM

      Bahut hi lajabab hai...

        जवाब
        Write a Reply
        1
        इ
        इन्द्र प्रताप पाण्डेय
        Oct 16, 2021, 8:08:13 PM

        टाटा पंच के सभी माडलों का विवरण चाहिए।

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है