• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड ने कहा भारतीय बाजार को अलविदा  

    होंडा ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद अकॉर्ड और बीआरवी को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीँ, सीआरवी और सिविक के डीजल मॉडल्स को भी डिसकंटिन्यू  कर दिया गया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 07, 2020 12:50 ist
    info icon
    published onApr 06, 2020 15:54 IST
    last updated onApr 07, 2020 12:50 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Accord

    बीएस6 इमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद होंडा ने अपने कुछ मॉडल को बंद कर दिया है। इनमें कंपनी की भारत में फ्लैगशिप कार "अकॉर्ड हाइब्रिड" भी शामिल हैं। होंडा की ये एग्जीक्यूटिव सेडान कार एक ही वैरिएंट में आती थी जिसकी कीमत 43.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और टोयोटा कैमरी हाइब्रिड से था।  

    बंद होने से पहले होंडा अकॉर्ड में बीएस4 मानकों का पालन करने वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता था। इस इंजन के साथ इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सिस्टम भी आता था। इन मोटर्स को 1.3किलोवॉट-ऑवर की लिथियम आयन बैटरी से पावर मिलती थी। यह हाइब्रिड पावरट्रेन कुल 215पीएस की अधिकतम पावर जनरेट करता था। एआरएआई के अनुसार अकॉर्ड हाइब्रिड 23.1 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम थी।  

    Honda Accord cabin

    बात करें फीचर्स की तो इसमें एलईडी हेडलैम्प्स के साथ एलईडी डीआरएल, सनरूफ, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, रेन सेंसिंग वाइपर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल आदि प्रीमियम फीचर्स मिलते थे। 

    Honda Accord rear

    अकॉर्ड के अलावा, होंडा ने बीआर-वी क्रॉस एमपीवी को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है व सिविक और सीआर-वी के डीजल मॉडल्स भी बंद कर दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में सीआरवी और सिविक को बीएस6 डीजल इंजन के साथ फिर से पेश किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी जल्द ही 5th जनरेशन होंडा सिटी, बीएस6 जैज़ और बीएस6 डब्ल्यूआर-वी को लॉन्च करेगी। 

     
    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा न्यू अकॉर्ड

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है