• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में दिख सकती है बीएमडब्ल्यू की कॉम्पैक्ट सेडान

    भारत में जल्द ही नई बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज़ दस्तक देने वाली है। संभावना है कि इस लग्ज़री कॉम्पैक्ट सेडान को ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ सीएलए और ऑडी ए-3 से होगा। ऐसी चर्चाएं हैं कि इस कार की बिक्री वर्ष 2017 से शुरू होगी। कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को चीन में  ग्वांगझू मोटर शो-2015 में दिखाया जा चुका है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 21, 2016 13:47 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 13:47 IST
    last updated onJan 21, 2016 13:47 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    संभावना है कि इसे चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया जाएगा। बीएमडब्ल्यू ने पुष्टि की है कि इस कार का नाम 'बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज़ सेडान' होगा। अटकलों पर यकीन किया जाए तो यह कंपनी की पहली फ्रंट व्हील ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) कार होगी।

    एक्सटीरियर की बात करें तो इसे बीएमडब्ल्यू की परंपरागत डिजायन पर ही तैयार किया जाएगा। इंटीरियर पर नजर डालें तो इसे काफी आरामदायक बनाया जाएगा। केबिन में 8.8 इंच डिस्प्ले वाला टच-सेंस्टिव इंफोटेनमेंट सिस्टम, नप्पा लैदर सीट, हैड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू 1-सीरीज में 3 व 4-सिलेंडर इंजन दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो में आएगी नई बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है