• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी में इन सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर मिल रहा है 44,500 रुपये तक का डिस्काउंट, देखिए ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों और इसकी लोकप्रियता में लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले दो सालों में महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, ब्रेज़ा बेस्ड टोयोटा अर्बन क्रूज़र और निसान मैग्नाइट जैसी कारों के लॉन्च के साथ इस सेगमेंट की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। फरवरी महीने में इस कैटेगरी की कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यदि आप भी इस अफोर्डेबल सेगमेंट की कोई एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 15, 2021 10:44 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2021 10:44 IST
    last updated onFeb 15, 2021 10:44 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों और इसकी लोकप्रियता में लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले दो सालों में महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, ब्रेज़ा बेस्ड टोयोटा अर्बन क्रूज़र और निसान मैग्नाइट जैसी कारों के लॉन्च के साथ इस सेगमेंट की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। फरवरी महीने में इस कैटेगरी की कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यदि आप भी इस अफोर्डेबल सेगमेंट की कोई एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं:-

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    34,000 रुपये तक 

    • मारुति विटारा ब्रेज़ा पर फरवरी माह में कुल 34,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। 
    • इस एसयूवी कार की प्राइस 7.39 लाख रुपये से 11.40 लाख रुपये के बीच है। 

    टाटा नेक्सन

    Tata Nexon

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    --

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    15,000 रुपये 

    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट पर ही दिए जा रहे हैं।
    • टाटा नेक्सन कार की प्राइस 7.09 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    Mahindra XUV300

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,500 रुपये तक 

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    44,500 रुपये तक 

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 पर फरवरी महीने में अधिकतम 44,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी300 की प्राइस 7.95 लाख रुपये से शुरू होकर 12.45 लाख रुपये तक जाती है। 

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र

    Toyota Urban Cruiser

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    --

    कुल लाभ 

    35,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स 2020 टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार पर मान्य हैं। 
    • यदि आप इस एसयूवी कार का 2021 मॉडल खरीदने का सोच रहे हैं तो इस पर आपको केवल 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र की प्राइस 8.50 लाख रुपये से 11.35 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें : फरवरी में महिंद्रा की कारों पर पाएं 3.06 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट 

    फोर्ड इकोस्पोर्ट

    Ford EcoSport

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    --

    एक्सचेंज बोनस/ लॉयल्टी बोनस 

    20,000 रुपये तक/ 5,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये

    कुल लाभ 

    24,000 रुपये तक 

    • फोर्ड कार के ओनर ही केवल ऊपर दिए गए एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकेंगे। यदि आपने फोर्ड के अलावा कोई दूसरे ब्रांड का मॉडल खरीद रखा है तो ऐसे में आपको कंपनी की ओर से 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा।
    • ग्राहक एक्सचेंज बोनस या फिर लॉयल्टी बोनस में से किसी एक को चुन सकेंगे। 
    • 2020 इकोस्पोर्ट पर 6000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इकोस्पोर्ट की प्राइस 7.99 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के बीच है। 

    निष्कर्ष : 

    सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी300 कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद सबसे ज्यादा ऑफर्स टोयोटा अर्बन क्रूज़र और मारुति विटारा ब्रेज़ा कार पर दिए जा रहे हैं। इस माह हुंडई वेन्यू और हाल ही में लॉन्च हुई किया सोनेट और निसान मैग्नाइट कार पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।
    नोट : यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स केवल दिल्ली में ही मान्य हैं और यह लोकेशन अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी300

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है