• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी में महिंद्रा की कारों पर पाएं 3.06 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    फरवरी महीने में महिंद्रा अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक कंपनी की कार पर 3.06 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की ओर से नई थार और हाल ही में लॉन्च हुए एक्सयूवी300 पेट्रोल एएमटी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। ग्राहक इस कार डिस्काउंट ऑफर का फायदा  फरवरी 2021 के आखिर तक ले सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 12, 2021 16:57 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2021 16:57 IST
    last updated onFeb 12, 2021 16:57 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट
    • महिंद्रा अल्टुरस जी4 कार पर अधिकतम 3.06 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मराज़ो और केयूवी100 एनएक्सटी को छोड़कर सभी महिंद्रा मॉडल्स पर 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • इस माह सेकंड जनरेशन थार पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं रखे गए हैं।
    • सभी ऑफर्स की वैधता फरवरी 2021 तक की है।  

    फरवरी महीने में महिंद्रा अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक कंपनी की कार पर 3.06 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की ओर से नई थार और हाल ही में लॉन्च हुए एक्सयूवी300 पेट्रोल एएमटी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। ग्राहक इस कार डिस्काउंट ऑफर का फायदा  फरवरी 2021 के आखिर तक ले सकते हैं।

    यहां देखें महिंद्रा के किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट:-

    मॉडल्स 

    नकद डिस्काउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    अतिरिक्त ऑफर 

    कुल लाभ 

    एक्सयूवी300

    10,000 रुपये तक 

    25,000  रुपये तक 

    4,500 रुपये तक 

    5,000  रुपये तक 

    44,500  रुपये तक 

    एक्सयूवी500

    36,800  रुपये तक 

    20,000  रुपये तक 

    9,000  रुपये तक 

    15,000  रुपये तक 

    80,800  रुपये तक 

    स्कॉर्पियो 

    10,002  रुपये तक 

    15,000  रुपये तक 

    4,500  रुपये तक 

    10,000  रुपये तक 

    39,502  रुपये तक 

    बोलेरो

    3,500  रुपये तक 

    10,000  रुपये तक 

    4,000 रुपये तक 

    6,550  रुपये तक 

    24,050  रुपये तक 

    अल्टुरस जी4

    2.20 लाख रुपये तक 

    50,000  रुपये तक 

    16,000  रुपये तक 

    20,000 रुपये तक

    3.06 लाख  रुपये तक 

    केयूवी100 एनएक्सटी 

    38,055 रुपये तक 

    20,000  रुपये तक 

    4,000  रुपये तक 

    --

    62,055  रुपये तक 

    मराज़ो 

    20,000  रुपये तक 

    15,000  रुपये तक 

    6,000  रुपये तक 

    --

    41,000  रुपये तक 

     Mahindra Alturas G4

    • अल्टुरस जी4 एसयूवी पर अधिकतम 3.06 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • मराज़ो और केयूवी100 एनएक्सटी को छोड़कर सभी महिंद्रा मॉडल्स पर 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।

    Mahindra XUV500

    महिंद्रा एक्सयूवी500 कार पर फरवरी माह में 80,800 रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं, पिछले माह इस कार पर 59,000 रुपये तक की सेविंग की जा सकती थी।  

    नोट : यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स केवल दिल्ली में मान्य हैं। दूसरे शहरों में भी यह ऑफर्स लगभग एक जैसे ही होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर्स वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको सही जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर सम्पर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है