• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस फेस्टिव सीजन मारुति सियाज और इग्निस पर पर पाएं 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर

    अगर आप इस फेस्टिव सीजन मारुति कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति इस महीने अपनी नेक्सा आउटलेट की सियाज और इग्निस पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बलेनो और एक्सएल6 जैसी अन्य नेक्सा कार पर फिलहाल कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं मिल रहा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 06, 2022 09:58 ist
    info icon
    published onOct 06, 2022 09:58 IST
    last updated onOct 06, 2022 09:58 IST
    627 Views
    • Write a कमेंट

    डिस्काउंट ऑफर इनके एनिवर्सरी एडिशन पर भी मिल रहा है।

    Maruti Ignis and Ciaz

    • दोनों कारों पर अधिकतम 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
    • इग्निस के मैनुअल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट भी मिल रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर अक्टूबर के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस फेस्टिव सीजन मारुति कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति इस महीने अपनी नेक्सा आउटलेट की सियाज और इग्निस पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बलेनो और एक्सएल6 जैसी अन्य नेक्सा कार पर फिलहाल कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं मिल रहा है।

    यहां देखिए मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर की जानकारीः

    मारुति सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर्स

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    • सियाज कार के मैनुअल और ऑटोमेटिक सभी वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • एनिवर्सरी एडिशन किट के लिए पहले की तरह 24990 रुपये लगेंगे।

    यह भी पढ़ें : मारुति ने सितंबर में ग्रैंंड विटारा की 5000 यूनिट्स की डिस्पैच, कस्टमर डिलीवरी हो चुकी है शुरू

    मारुति इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर्स

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    • इग्निस कार के केवल मैनुअल वेरिएंट पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • ऑटोमेटिक वेरिएंट पर अधिकतम 20,000 रुपये की बचत की जा सकती है जिसमें 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
    • सिग्मा वेरिएंट की एनिवर्सरी किट के लिए 14,200 रुपये लगेंगे।
    • अन्य मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की एनिवर्सरी किट की कीमत क्रमशः 8700 रुपये और 18700 रुपये है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह कार डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति के नेक्सा डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: मारुति सियाज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है