• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी क्यू3 के न्यू जनरेशन माॅडल का टीजर आया सामने, सितंबर में होगी लाॅन्च

    इसे पहले मार्च 2020 में ही लाॅन्च करने की संभावना थी मगर कोरोना महामारी के कारण ऐसा हो ना सका। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2022 18:43 ist
    info icon
    published onAug 08, 2022 18:43 IST
    last updated onAug 08, 2022 18:43 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    2022 audi q3.

    ऑडी अपनी छोटी एसयूवी क्यू3 के न्यू जनरेशन माॅडल को लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे अ्रप्रैल 2020 से लागू हुए बीएस6 नाॅर्म्स के बाद से बंद कर दिया गया था।

    पिछले माॅडल के मुकाबले ऑडी क्यू3 का न्यू जनरेशन माॅडल ज्यादा लंबा और चौड़ा नजर आएगा। ये एसयूवी पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी लुक वाली होगी जिसे क्यू5 और क्यू7 फेसलिफ्ट जैसी ऑडी की बड़ी एसयूवी कारों जैसी डिजाइन लेंग्वेज के अनुसार तैयार किया गया है। नई क्यू3 में क्यू8 एसयूवी से इंस्पायर्ड वर्टिकल स्लैट ग्रिल दी जाएगी। इसका रियर प्रोफाइल पुरानी क्यू3 जैसा ही होगा जहां रैपअराउंड टेललैंप्स दिए जाएंगे। 

    2022 audi q3

    न्यू जनरेशन ऑडी क्यू3 में कंपनी का लेटेस्ट 10.25 इंच वर्चुअल काॅकपिट इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलाॅजी,एंड्राॅयड ऑटो और एपल कारप्ले की कनेक्टिविटी,पैनोरमिक सनरूफ,ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल,एंबिएंट लाइटिंग,क्रूज कंट्रोल के साथ साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स का फीचर दिया जाएगा। 

    नई क्यू3 में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया जाएगा जो क्यू2 में दिया गया 190 पीएस और 320 एनएम आउटपुट वाला 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबाॅक्स दिया जाएगा और इसमें ऑडी का क्वात्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मौजूद होगा। 

    यह भी पढ़ेंः भारत में अपकमिंग ऑडी कारें

    2022 audi q3

    2022 ऑडी क्यू3 की प्राइस 45 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और पहले की तरह इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1,वोल्वो एक्ससी40 और मर्सिडीज बेंज जीएलए से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी क्यू3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है