• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी फोर्ड की नई एंडेवर

    फोर्ड की नई एंडेवर एक बार फिर से आने को तैयार है। नई एंडेवर को कल यानी 20 जनवरी, 2016 को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फेसलिफ्ट पजेरो स्पोर्ट और नई शेवरले ट्रेलब्लेजर से होगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 19, 2016 19:45 ist
    info icon
    published onJan 19, 2016 19:45 IST
    last updated onJan 19, 2016 19:45 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

     All-new Ford Endeavour

    नई एंडवेर को पूरी तरह एक फ्रेश लुक दिया गया है। साथ ही ऑफ रोडिंग के लिए जरूरी सभी फीचर्स से लैस किया गया है। इस एसयूवी में टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। पथरीले, रेतीले और बर्फीले रास्तों के मुताबिक ड्राइवर मनचाहे मोड का चुनाव कर सकता है। ये ड्राइव मोड मुश्किल परिस्थितियों में कार पर बेहतर कंट्रोल देंगे। यह फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिया जा रहा है। दूसरी ओर, 225 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस इसे एक परफेक्ट एसयूवी बनाता है।

    All-new Ford Endeavour

    माना जा रहा है कि नई एंडेवर को दो इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा। पहला इंजन 3.2-लीटर का टीडीसीआई डीज़ल इंजन होगा जो 200 बीएचपी पावर के साथ 470 एनएम टॉर्क देगा। दूसरा इंजन 2.2-लीटर का होगा जो 160 बीएचपी पावर व 385 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसके 3.2-लीटर मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। 2.2 लीटर वाले मॉडल में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    All-new Ford Endeavour

    अन्य फीचर्स में फोर्ड का 8-इंच का सिंक-2 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सेमी ऑटो पार्क असिस्ट, 8 तरह से एडजस्ट होने वाली फ्रंट पावर सीट, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक्ली फोल्ड होने वाली तीसरी पंक्ति की सीटें शामिल हैं।

    एंडेवर में सेफ्टी फीचर्स के रूप में 7 एयरबैग दिए जा रहे हैं। नई एंडेवर छह रंगो में उपलब्ध होगी। इनमें सनसेट रेड, डायमंड व्हाइट, गोल्डन ब्रॉन्ज, मूनडस्ट सिल्वर, पैंथर ब्लैक और स्मोक ग्रे रंग शामिल हैं।
    कीमतों की बात करें तो इसके 2.2-लीटर वाले मॉडल की कीमत 22 लाख से 25 लाख रूपए और 3.2-लीटर इंजन मॉडल की कीमत 30 लाख से 33 लाख रूपए के करीब रहने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें:

    छह वेरिएंट में आएगी नई एंडेवर, फोर्ड ने वेबसाइट पर डाली डिटेल्स

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है