• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अकॉर्ड से 14 जुलाई को उठेगा पर्दा

    नई डिजायन थीम पर बनेगी अकॉर्ड, इस में नए इंजन और नए फीचर भी आएंगे

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 23, 2017 15:27 ist
    info icon
    published onJun 23, 2017 15:27 IST
    last updated onJun 23, 2017 15:27 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने घोषणा की है कि वह 14 जुलाई को अमेरिका में होने वाले डेट्रॉयट मोटर शो-2017 के दौरान दसवीं जनरेशन की अकॉर्ड से पर्दा उठाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई अकॉर्ड को इस साल के अंत तक या फिर 2018 की शुरूआत में उतारा जाएगा, भारत में इसे 2019 में उतारा जा सकता है।

    होंडा ने कुछ समय पहले नई अकॉर्ड के स्केच जारी किए थे, संभावना है कि 2018 अकॉर्ड को होंडा की नई डिजायन थीम पर तैयार किया जाएगा। इसके हैडलैंप्स और ग्रिल को थोड़ा नीचे पोजिशन किया जाएगा, जो इस में डायनामिक और तेज रफ्तार कारों वाला अहसास लाएंगे।

     

    इसका आगे वाला बोनट, ग्रिल और फ्रंट फेंडर में मिला हुआ है, ग्रिल के दोनों ओर फुली एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं, ये पुराने मॉडल से लिए गए है, ये भी ग्रिल में मिले हुए हैं। साइड में नए डिजायन के अलॉय व्हील लगे हैं, इसकी झलक हाल ही में कैमरे में कैद हुई अकॉर्ड की तस्वीरों में देखी गई थी।

    इंजन से जुड़ी जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है, इस में 1.5 लीटर वीटेक टर्बाे इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा, 2.0 लीटर वीटेक टर्बाे इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। हाइब्रिड वर्जन में होंडा की दो-हाइब्रिड मोटर, ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगी, ये मोटर मौजूदा अकॉर्ड हाइब्रिड में भी लगी है, इसकी पावर 215 पीएस है। नई होंडा अकॉर्ड दुनिया की पहली 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार होगी।

    यह भी पढें : नई होंडा अकॉर्ड के इंजन से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है