• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 5-डोर दो नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ हुई स्पॉट, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    थार का ये बड़ा वर्जन बॉक्सी शेप का होगा और इसमें दो एक्सट्रा डोर ​भी मिलेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 28, 2023 17:45 ist
    info icon
    published onAug 28, 2023 17:45 IST
    last updated onAug 28, 2023 17:45 IST
    457 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Mahindra Thar 5-Door

    • नई ग्रिल और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ स्पॉट हुई 5 डोर महिंद्रा थार
    • फिक्सड मैटल टॉप और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेंगे नई 5 डोर थार में
    • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और ऑटोमैटिक एसी जैसे नए फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन की मिलेगी चॉइस 
    • रेगुलर थार की तरह रियर और 4 व्हील ड्राइवट्रेन की दी जा सकती है चॉइस
    • 2024 की शुरूआत तक हो सकती है लॉन्च,15 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है शुरूआती कीमत 

    5 डोर महिंद्रा थार एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है और इसबार इसमें दो नए डिजाइन एलिमेंट्स नजर आए हैं। इस ऑफ रोडर का ये प्रैक्टिकल वर्जन 2024 की शुरूआत तक लॉन्च की जा सकती है। 

    क्या कुछ मिलेगा नया?

    2024 Mahindra Thar 5-Door

    ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में नई 5 डोर थार में बड़ी सी 6 स्लैट ग्रिल नजर आई है जो थार के मौजूदा मॉडल में दी गई 7 स्लैट ग्रिल से अलग है। ये स्लैट्स हॉरिजॉन्टली बंटे हुए हैं। 

    इसमें रेगुलर मॉडल की तरह राउंड हेडलैंप्स ही दिए गए हैं मगर इसमें हेलोजन लाइट्स के बजाए प्रोजेक्टर लाइट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें एलईडी भी दी जाएगी। 

    ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बेस्ड ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट से जुड़ी पांच खास बातें

    अब तक ये जानकारियां भी आई सामने 

    2024 Mahindra Thar 5-Door

    3 डोर थार से अलग नई 5 डोर थार में फिक्स्ड मैटल टॉप और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलेगी। इसका इंटीरियर 3 डोर थार के लगभग समान ही होगा मगर इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और ज्यादा प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस मिलेगा। 

    ये भी पढ़ें: महिंद्रा शोकेस कर चुकी है ये सात इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    Mahindra Thar 5-Door

    5-डोर वर्जन में मौजूदा थार गाड़ी वाले पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी जाएगी, हालांकि इसमें इन इंजन को ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। महिन्द्रा इस एसयूवी कार में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन देगी। हमारा मानना है कि इसमें 3 डोर थार की तरह रियर और 4 व्हील ड्राइवट्रेन की चॉइस दी जा सकती है। 

    नई महिंद्रा थार 5 डोर कार की कीमत 15 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू हो सकती है। ये कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी के मुकाबले एक दमदार कार के ऑप्शन के तौर पर सामने आएगी और ये मारुति जिम्नी से ज्यादा प्रीमियम ऑफ रोडर भी साबित होगी। महिंद्रा ने थार 5 डोर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने का ऐलान किया है जिसे विजन थार.ई कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया जा चुका है। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है