• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत के लिए इसलिए परफेक्ट रहेगी ये मारूति कार

    उम्मीद है कि स्विफ्ट हैचबैक के गो-फास्ट वर्जन स्विफ्ट स्पोर्ट को भारत में उतारने के लिए यह सही समय है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 26, 2017 12:35 ist
    info icon
    published onJul 26, 2017 12:35 IST
    last updated onJul 26, 2017 12:35 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Suzuki Swift Sport

    मारूति ने हाल ही में तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट स्पोर्ट की तस्वीरें जारी हैं, इसके प्रोडक्शन वर्जन को सितंबर में होने वाले फ्रंकफर्ट मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। स्विफ्ट स्पोर्ट तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट हैचबैक पर बेस है।

    2007 Suzuki Swift Sport

    स्विफ्ट स्पोर्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसे अभी तक नहीं उतारा गया। यहां हम लाए हैं वे पांच बातें, जो इसे भारत के लिए एक परफेक्ट हैचबैक कार बनाती हैं...

    2012 Suzuki Swift Sport

    1. दुनियाभर में पॉपुलर नाम

    2007 Suzuki Swift Sport

    स्विफ्ट स्पोर्ट का नाम दुनियाभार में लोकप्रिय है, खासतौर पर यूरोप में तो इसे ज्यादा जाना जाता है। स्विफ्ट स्पोर्ट के मौजूदा मॉडल में दूसरी जनरेशन की स्विफ्ट वाला 1.6 लीटर इंजन लगा है। इसका सस्पेंशन सेटअप काफी अच्छा है और इंटीरियर-एक्सटीरियर को स्पोर्टी बनाया गया है।

    2012 Suzuki Swift Sport

    स्विफ्ट हैचबैक की छवि फन-टू-ड्राइव वाली कार की है, जबकि स्पोर्ट वेरिएंट में फन-टू-ड्राइव के साथ अच्छी-खासी परफॉर्मेंस भी मिलती है। भारत में स्विफ्ट हैचबैक की अच्छी मांग हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि स्विफ्ट स्पोर्ट को भी यहां अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

    2012 Suzuki Swift Sport

    2. कीमत

    मारूति जल्द ही भारत में तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट हैचबैक उतारने वाली है, संभावना है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास होगी। दूसरी जनरेशन की स्विफ्ट के पेट्रोल वर्जन के दाम 4.79 लाख रूपए से शुरू होकर 6.37 लाख रूपए तक जाते हैं। बात करें बलेनो पेट्रोल की तो इसकी कीमत 5.26 लाख से लेकर 7.28 लाख रूपए है, यह स्विफ्ट से करीब एक लाख रूपए महंगी है।

    बलेनो के पावरफुल अवतार बलेनो आरएस की कीमत 8.37 लाख रूपए है, जो कि रेग्यूलर बलेनो से करीब एक लाख रूपए और स्विफ्ट से करीब दो लाख रूपए महंगी है। देखने वाली बात ये होगी की स्विफ्ट स्पोर्ट को किस कीमत पर उतारा जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 7.50 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    3. परफॉर्मेंस कारों की बढ़ती मांग

    भारतीय बाजार में इन दिनों हैचबैक कारों के परफॉर्मेंस वर्जन की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसका एक उदाहरण फॉक्सवेगन पोलो जीटी है, इसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मौजूदा समय में यहां अफोर्डेबल परफॉर्मेंस कारों की लिस्ट में बलेनो आरएस, अबार्थ पुंटो, फॉक्सवेगन पोलो जीटी और फोर्ड फीगो एस है।

    फन-टू-ड्राइव कार होने की वजह से भारतीय ग्राहक स्विफ्ट हैचबैक को ज्यादा अहमियत देते हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि स्विफ्ट स्पोर्ट यहां अपनी अलग पहचान बना सकती है।

    4. मारूति की अलग कार बनाने वाली छवि को आगे ले जाएगी

    मारूति ने हाल ही में तीसरी जनेशन की डिजायर को लॉन्च किया है। नई डिजायर को लॉन्च करते समय कंपनी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि इसकी अपनी अलग पहचान हो, इस लिए कंपनी ने इसके नाम से स्विफ्ट लेबल को हटा लिया। ऐसा पहली बार हुआ जब कंपनी ने नई डिजायर को स्विफ्ट हैचबैक से पहले बाजार में उतारा है।

    New Maruti Swift

    डिजायन के मोर्चे पर भी नई डिजायर और नई स्विफ्ट में काफी अंतर है, इनके अगले हिस्सा का डिजायन पूरी तरह से नया है। स्विफ्ट हैचबैक का परफॉर्मेंस वर्जन आने के बाद मारूति की इस छवि को और आगे ले जाया जा सकता है। डिजायर को वे लोग खरीदना पसंद करते हैं जिन्हें केबिन में ज्यादा जगह चाहिए, जबकि स्विफ्ट स्पोर्ट को वे लोग खरीद सकते हैं जिन्हें स्विफ्ट हैचबैक से भी ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए।

    5. आरएस बैजिंग के साथ आ सकती है स्विफ्ट स्पोर्ट

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में मशहूर स्विफ्ट स्पोर्ट को भारत में स्पोर्ट के बजाय आरएस बैजिंग के साथ उतारा जा सकता है। मारूति ने कुछ समय पहले भारत में नए आरएस मॉडल उतारने की जानकारी दी थी, ऐसे में स्विफ्ट स्पोर्ट के यहां आने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध स्विफ्ट स्पोर्ट में 1.4 लीटर का बूस्टरज़ेट टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, भारत आने वाले मॉडल में बलेनो आरएस वाला 1.0 लीटर का बूस्टरज़ेट इंजन दिया जा सकता है। बलेनो आरएस में यह इंजन 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है, यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    यह भी पढें : नई डिजायर से कितनी अलग और खास होगी नई स्विफ्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है