• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 5-डोर फिर कैमरे में हुई कैद, डिजाइन में नए बदलाव आए नजर

    कैमरे में कैद मॉडल पूरी तरह कवर से ढ़का हुआ नजर आया है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे। यह एसयूवी कार रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) कॉन्फ़िगरेशन में आएगी। भारत में महिंद्रा थार 5-डोर की बिक्री 2024 तक शुरू हो सकती है। इसकी प्राइस 3-डोर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 01, 2023 16:42 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2023 15:54 IST
    last updated onFeb 01, 2023 16:42 IST
    577 Views
    • Write a कमेंट

    कैमरे में कैद मॉडल में पीछे की तरफ मारुति स्विफ्ट जैसे डोर पिलर माउंटेड हैंडल्स नजर आए हैं।

    5 door Mahindra Thar

    • कैमरे में कैद मॉडल पूरी तरह कवर से ढ़का हुआ नजर आया है।
    • इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे।
    • यह एसयूवी कार रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और फोर-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) कॉन्फ़िगरेशन में आएगी।
    • भारत में महिंद्रा थार 5-डोर की बिक्री 2024 तक शुरू हो सकती है। इसकी प्राइस 3-डोर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है।

    महिंद्रा थार 5-डोर को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस गाड़ी की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं जिसमें यह एसयूवी कार पूरी तरह कवर से ढ़की हुई नजर आ रही है। हालांकि, इसके बावजूद भी इससे जुड़ी काफी कुछ नई अहम जानकारियां हमारे हाथ लगी हैं।

    इसमें क्या है नया?

    5 door Mahindra Thar

    नई फोटोज से खुलासा हुआ है कि थार 5-डोर में मारुति स्विफ्ट के जैसे ही सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पहले टेस्टिंग के दौरान दिखे अलॉय व्हील्स, अतिरिक्त दरवाजे और एलईडी टेललाइट्स पर 'थार' बैजिंग ही नजर आए हैं।

    केबिन के अंदर इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी यह ऑप्शन इसमें लोअर वेरिएंट्स के साथ दे सकती है। इसके अलावा इसमें गियर लीवर के पास लो-रेंज ट्रांसफर केस भी नजर आया है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और एक्सयूवी 700 को खरीदना हुआ महंगा, 65000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    पावरट्रेन डिटेल्स

    थार 5-डोर में मौजूदा मॉडल (3-डोर थार) वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे। हालांकि, कंपनी इसे इसमें अपडेट करके देगी। थार 3-डोर मॉडल में दिया गया 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर जनरेट करता है, जबकि इसके डीजल इंजन का पावर आउटपुट 130 पीएस है। अनुमान है कि महिंद्रा मौजूदा मॉडल की तरह ही 5-डोर थार के साथ 2-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स का ऑप्शन दे सकती है। कंपनी इस एसयूवी कार के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस देगी।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार को मिला पुरानी विंटेज जीप जैसा लुक, बिना रूफ के काफी धांसू लग रही है ये मॉडिफाई कार

    कब होगी लॉन्च और क्या होगी प्राइस?

    5 door Mahindra Thar rear

    भारत में महिंद्रा थार 5-डोर को 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 3-डोर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है।  वर्तमान में थार 3-डोर मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से होगा। जल्द ही गुरखा का 5-डोर वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है