• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो: टाटा सफारी रेड डार्क एडिशन से उठा पर्दा

    यह स्पेशल एडिशन मॉडल टाटा सफारी के अकंप्लिश्ड प्लस 6 सीटर ऑटोमेटिक वेरिएंट पर बेस्ड है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 01, 2024 20:11 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2024 20:11 IST
    last updated onFeb 01, 2024 20:11 IST
    580 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari Red Dark Edition Showcased At The 2024 Bharat Mobility Expo

    • इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर, हेडलाइट पर रेड इंसर्ट, रेड ब्रेक कैलिपर और रेड सफारी बैजिंग दी गई है।

    • इंटीरियर में रेड अपहोल्स्ट्री, ब्लैक कलर केबिन थीम, और डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर पर रेड इंसर्ट दिए गए हैं।

    • सफारी रेड डार्क एडिशन को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। सफारी डार्क वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा रखी जा सकती है।

    भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में टाटा ने सफारी के रेड डार्क एडिशन मॉडल को शोकेस किया है। रेड डार्क एडिशन टाटा सफारी के अकंप्लिश्ड प्लस 6 सीटर ऑटोमेटिक वेरिएंट पर बेस्ड है, जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यहां देखें इसमें क्या कुछ मिलेगा खास:

    एक्सटीरियर

    Tata Safari Red Dark Edition Front
    Tata Safari Red Dark Edition Rear

    टाटा सफारी के रेड डार्क एडिशन में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाला ही ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें ऑल-ब्लैक केबिन के साथ रेड इंसर्ट दिए गए हैं। इसमें हेडलाइट्स पर रेड इंसर्ट, रेड ब्रेक कैलिपर्स, फ्रंट डोर और पीछे की तरफ रेड सफ़ारी बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें फ्रंट फेंडर पर भी 'डार्क' बैजिंग दी गई है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं।

    केबिन

    Tata Safari Red Dark Edition Front Seats
    Tata Safari Red Dark Edition Rear Seats

    इंटीरियर में रेड लैदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ हेडरेस्ट पर 'डार्क' लोगो दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक कलर थीम के साथ रेड डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर इसमें रेड एम्बिएंट लाइटिंग, सेंटर कंसोल पर ग्रैब हैंडल्स और डोर पर रेड पैडिंग दी गई है। सफारी एसयूवी 7-सीटर और 6-सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। सफारी रेड डार्क एडिशन के साथ केवल 6-सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन का ऑप्शन मिलेगा।

    पावरट्रेन

    टाटा सफारी कार में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, रेड डार्क एडिशन के साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    फीचर व सेफ्टी

    Tata Safari Red Dark Edition Cabin

    प्री-फेसलिफ्ट सफारी के रेड डार्क एडिशन में कई नए फीचर्स जोड़े गए थे, लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन के रेड डार्क एडिशन में ऐसा नहीं किया गया है। जो फीचर्स प्री-फेसलिफ्ट सफारी रेड डार्क एडिशन में जोड़े गए थे वो सफारी फेसलिफ्ट वर्जन में पहले से मिलते हैं। सफारी मौजूदा वर्जन में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ 4-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में टाटा कर्व डीजल मॉडल से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या कुछ मिलेगा खास

    सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें कई एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।

    लॉन्च व प्राइस

    Tata Safari Red Dark Edition Side

    भारत में टाटा सफारी रेड डार्क एडिशन को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत रेगुलर अकंप्लिश्ड प्लस 6 सीटर ऑटोमेटिक वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में रेगुलर सफारी अकंप्लिश्ड + 6 सीटर ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shahrukh
    Jan 24, 2025, 10:42:50 AM

    when will this be available for purchase in the showroom?

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है