• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 फोर्ड इकोस्पोर्ट बिना माउंटेड स्पेयर व्हील के जल्द होगी लॉन्च

    फोर्ड ने इस एसयूवी की लाइसेंस प्लेट हाउसिंग को रियर बंपर से टेलगेट पर पोज़िशन कर दिया है।   इस अपडेटेड एसयूवी को आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।    फोर्ड इसमें ऑप्शनल माउंटेड स्पेयर व्हील दे सकती है।  इस कार के मौजूदा मॉडल की प्राइस 7.99 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 22, 2021 18:48 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2021 18:48 IST
    last updated onFeb 22, 2021 18:48 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    • फोर्ड ने इस एसयूवी की लाइसेंस प्लेट हाउसिंग को रियर बंपर से टेलगेट पर पोज़िशन कर दिया है।  
    • इस अपडेटेड एसयूवी को आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।   
    • फोर्ड इसमें ऑप्शनल माउंटेड स्पेयर व्हील दे सकती है। 
    • इस कार के मौजूदा मॉडल की प्राइस 7.99 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  

    फोर्ड अपनी सब-4 मीटर एसयूवी इकोस्पोर्ट का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा पिछले हफ्ते ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों से हुआ था। अब इस अपडेटेड एसयूवी और इसके मौजूदा मॉडल की टीवीसी के लिए शूटिंग की गई है जिसकी फोटोज़ सामने आई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारत में इस कार को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  

    नई तस्वीरों से कन्फर्म हुआ है कि अपडेटेड इकोस्पोर्ट में यूरोपियन और अमेरिकन वर्जन की तरह ही टेल माउंटेड स्पेयर व्हील दिया जाएगा। हालांकि, इसमें यह ऑप्शनल मिलेगा। अनुमान है कि कंपनी नए मॉडल के साथ मौजूदा मॉडल (टेलगेट माउंटेड व्हील) की बिक्री भी जारी रख सकती है।  

    यह भी पढ़ें : मारुति जिम्नी का इंतजार कर रहे ग्राहकों को कंपनी दे सकती है झटका, भारत में लॉन्च पर संशय बरकरार

    इसके अलावा इसमें बदलाव अब लाइसेंस प्लेट हाउसिंग की पोज़िशनिंग का भी किया गया है। नए मॉडल में इसे रियर बंपर से हटाकर टेलगेट पर शिफ्ट कर दिया गया है।  इसमें रियर बंपर पर फॉक्स सिल्वर प्लेट लाइंस दी गई है जिस पर पहले नंबर प्लेट को फिट किया हुआ था। इस अपकमिंग एसयूवी की फीचर लिस्ट में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।   

    Ford EcoSport 1.5-litre diesel engine

    फोर्ड ने इस अपडेटेड मॉडल में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए हैं| नई इकोस्पोर्ट कार में दो इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (122पीएस/149 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (100 पीएस/215 एनएम) दिए गए हैं। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स भी मिलता है।  

    Ford EcoSport

    वर्तमान में फोर्ड इकोस्पोर्ट की प्राइस 7.99 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी ने फिलहाल इसके नए मॉडल की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। सेगमेंट में इकोस्पोर्ट का मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट काइगर, निसान मैग्नाइट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है। 

    यह भी पढ़ें : कैसे तैयार की जाती है कारें,जानिए पूरा प्रोसेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है