• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इकोस्पोर्ट की आखिरी यूनिट तैयार होने के साथ फोर्ड का भारत में सफर हुआ खत्म

    बता दें कि फोर्ड इकोस्पोर्ट को 2014 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इस कार को यहां काफी पॉपुलैरिटी भी मिली थी। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 21, 2022 19:12 ist
    info icon
    published onJul 21, 2022 19:12 IST
    last updated onJul 21, 2022 19:12 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिकन कंपनी फोर्ड ने अपने चेन्नई स्थित प्लांट में इकोस्पोर्ट एसयूवी की आखिरी यूनिट तैयार करने के बाद भारत से अपना कामकाज समेटने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने लगभग एक साल पहले भारत में कार मैन्युफैक्चरिंग बंद करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही कंपनी ने कहा ​था कि 2022 के मध्य तक वो एक्सपोर्ट करने के इरादे से इकोस्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग को जारी रखेगी। 

    बता दें कि फोर्ड इकोस्पोर्ट को 2014 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इस कार को यहां काफी पॉपुलैरिटी भी मिली थी। ईकोस्पोर्ट में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शंस दिए जा रहे थे। ये अपने सेगमेंट की उन कारों में से एक थी जिसमें प्रॉपर टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया था और ये पहली टर्बो पेट्रोल इंजन वाली मास मार्केट एसयूवी भी थी। 

    Ford India’s Latest Announcement Leads To The Cancellation Of The Facelifted EcoSport

    ​यदि फोर्ड भारत से नहीं जाती तो यहां ईकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी भी की जा रही थी। बता दें कि इकोस्पोर्ट सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सबसे पुरानी कारों में से एक है। 

    यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी रही फोर्ड के भारत में पतन की शुरूआत,दूसरी कंपनियों के लिए बड़ा सबक

    Ford Ceases Local Production In India, To Only Import CBUs

    फोर्ड ने भारत में कामकाज बंद करने के साथ ही कहा था कि उसके मस्टैंग स्पोर्ट्स कूपे और मस्टैंग मैक-ई जैसे ग्लोबल प्रोडक्ट्स को यहां उतारा जाएगा। हालांकि कंपनी ने इनकी ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन नहीं बताई थी। 

    फोर्ड भारत में पहले केवल इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग करने का मन बना रही थी मगर मई 2022 में कंपनी ने इस प्लान को कैंसिल कर दिया था। इसके बाद फोर्ड ने कहा था कि वो अपने प्लांट्स के भविष्य को लेकर कुछ दूसरे विकल्प तलाश कर रही है। अब कुछ अन्य कारमेकर्स भारत में फोर्ड के प्लांट्स का अधिग्रहण करने पर विचार कर रहे हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है