• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा 2020 के वेरिएंट वाइज़ इंजन ऑप्शंस की जानकारी आई सामने

    नई क्रेटा 2020 (Creta 2020) के लॉन्च होने से पहले इसके इंजन ऑप्शन और वेरिएंट लाइनअप से जुड़ी जानकारी सामने आई है।   

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 02, 2020 16:00 ist
    info icon
    published onMar 02, 2020 16:00 IST
    last updated onMar 02, 2020 16:00 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    Second-gen Hyundai Creta

    • किया सेल्टोस (Kia Seltos) वाले बीएस6 इंजन मिलेंगे नई क्रेटा में 
    • 1.4 लीटर टर्बो इंजन के साथ मिलेगा केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा 6-स्पीड मैनुअल और सीवीट गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • वहीं, 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ मिलेगा 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने क्रेटा एसयूवी (New Hyundai Creta) के न्यू जनरेशन मॉडल से ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान पर्दा उठाया था। अब कंपनी 17 मार्च को इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई क्रेटा 2020 (Creta 2020) के लॉन्च होने से पहले इसके इंजन ऑप्शन और वेरिएंट लाइनअप से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 

    हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का मौजूदा मॉडल 6 वेरिएंट: ई+, ईएक्स, एस,एसएक्स, एक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) एग्जिक्यूटिव में उपलब्ध है। लेकिन 2020 क्रेटा (2020 Creta) केवल 5 वेरिएंट: ई,एक्स,एस,एसएक्स और एसएक्स (ओ) में ही उपलब्ध होगी। 

    हुंडई क्रेटा 2020 के सभी वेरिएंट में मिलेंगे ये इंजन ऑप्शंस

     

    ई

    ईएक्स

    एस

    एसएक्स

    एसएक्स (ओ)

    पेट्रोल

    -

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी/1.4-लीटर टर्बो के साथ 7-स्पीड डीसीटी

    1.5 लीटर के साथ सीवीटी/1.4-लीटर टर्बो के साथ 7-स्पीड डीसीटी

    डीज़ल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    •  नई क्रेटा में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 
    •  जहां 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा वहीं 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर का ऑप्शन दिया जाएगा। 
    •  क्रेटा 2020 के टॉप वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 
    •  न्यू क्रेटा में 1.4 लीटर टर्बो इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा मगर, इस इंजन के साथ केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ही मिलेगा। जबकि किया सेल्टोस में इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। 
    •  ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन केवल दो टॉप लाइन वेरिएंट मेंं ही रखा गया है। 

     Second-gen Hyundai Creta

    नई क्रेटा में मिलेगा इन कलर्स का ऑप्शन

    •  पोलर व्हाइट
    • टायफून सिल्वर
    • फैंटम ब्लैक
    • लावा ऑरेन्ज
    • टाइटन ग्रे
    • डीप फॉरेस्ट (केवल 1.4 लीटर टर्बो वेरिएंट में) 
    • गैलेक्सी ब्लू (नया)
    • रेड मलबैरी (नया)
    • फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट
    • फैंटम ब्लैक रूफ के साथ लावा ऑरेन्ज (केवल 1.4 लीटर टर्बो वेरिएंट में) 

    हुंडई क्रेटा 2020 की वेरिएंट वाइज़ फीचर लिस्ट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है मगर, इस कार में निम्न फीचर्स मिलेंगे जो अन्य किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी में नहीं दिए गए हैं:

    •  पैडल शिफ्टर्स 
    • मैनुअल वेरिएंट के लिए रिमोट स्टार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी
    • पैनोरमिक सनरूफ

     इसके अलावा अपकमिंग हुंडई क्रेटा 2020 में एमजी हेक्टर (MG Hector) की तरह वॉइस कमांड, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस साउंड सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। 

    Second-gen Hyundai Creta rear

     हुंडई मोटर्स क्रेटा 2020 की प्राइस 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच रख सकती है। इसका मुकाबला किया सेल्टोस, रेनो कैप्चर (Renault Captur), निसान किक्स (Nissan Kicks) और एमजी हेक्टर एवं टाटा हैरियर (Tata Harrier) के कुछ वेरिएंट्स से होगा।

    यह​ भी पढ़ें: नई क्रेटा का करें इंतज़ार या खरीदें मौजूदा मॉडल, क्योंकि मिल रही है भारी छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है