• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारूति स्विफ्ट ने पार किया एक लाख बुकिंग का आंकड़ा

    नई स्विफ्ट को आॅटो एक्सपो-2018 में लाॅन्च किया गया था

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 03, 2018 15:19 ist
    info icon
    published onApr 03, 2018 15:19 IST
    last updated onApr 03, 2018 15:19 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Swift 2018

    मारूति सुज़ुकी की नई स्विफ्ट हैचबैक ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि नई स्विफ्ट ने यह आंकड़ा कुछ ही महीनों में हासिल किया है। नई स्विफ्ट हैचबैक को 8 फरवरी 2018 को लाॅन्च किया गया था। इसकी कीमत 4.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

    Maruti Swift 2018

    ज्यादा मांग के चलते 2018 मारूति स्विफ्ट का वेटिंग पीरियड चार महीने तक पहुंच गया है। वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए मारूति सुज़ुकी ने बलेनो के प्रोडक्शन को गुजरात प्लांट से मानेसर प्लांट में शिफ्ट कर दिया है। गुजरात प्लांट में अब नई स्विफ्ट का प्रोडक्शन होगा। इस प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता एक साल में 2.5 लाख कारें तैयार करने की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले महीनों में नई स्विफ्ट की बिक्री 15-17 हजार प्रति माह के आसपास स्थिर हो जाएगी।

    Maruti Swift 2018

    नई स्विफ्ट को तैयार करते वक्त कंपनी ने छोटी-छोटी जगहों पर भी काफी ध्यान दिया है। यह पहले से मजबूत पर कम वज़नी, ज्यादा माइलेज और आकर्षक डिजायन वाली कार है। इस में नई ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 से है। नई स्विफ्ट आने के बाद हुंडई ग्रैंड आई10 की बिक्री में काफी कमी आई है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है