• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई सैंट्रो से जुड़ी वे पांच बातें, जिन पर रहेगी नज़र

    हुंडई ने नई सैंट्रो के फिर से भारत लौटने की पुष्टि कर दी है। इसे साल 2018 में उतारा जाएगा। यहां हम लाएं है नई सैंट्रो से जुड़ी वो पांच बातें, जिन पर रहेगी फैंस और संभावित ग्राहकों की नज़र...

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on नवंबर 24, 2016 17:04 ist
    info icon
    published onNov 24, 2016 17:02 IST
    last updated onNov 24, 2016 17:04 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई सैंट्रो का नाम भारतीय ऑटो सेक्टर की सफल कारों में शुमार है। यह हुंडई की पहली हैचबैक कार थी, जिसके साथ कंपनी ने साल 1998 में भारत में कदम रखा था। इसने हुंडई के लिए काफी अच्छी सफलता जुटाई। 1998 में आई इस हैचबैक ने साल 2014 तक अपनी पारी खेली। 16 साल के सफर में इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी की ऑल्टो-800 और वेगन-आर से रहा। हुंडई की ग्रैंड आई-10 और एलीट आई-20 आने के बाद इसे साल 2014 में बंद कर दिया गया था लेकिन ग्राहकों में इस कार के लिए बनी हुई दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी एक बार फिर सैंट्रो को लाने की योजना बना रही है।

    हुंडई ने नई सैंट्रो के फिर से भारत लौटने की पुष्टि कर दी है। इसे साल 2018 में उतारा जाएगा। नई सैंट्रो, आई 10 की जगह लेगी। यहां हम लाएं है नई सैंट्रो से जुड़ी वो पांच बातें, जिन पर रहेगी फैंस और संभावित ग्राहकों की नज़र...

    1. प्रीमियम पेशकश

    नई सैंट्रो पहले से ज्यादा प्रीमियम अवतार में आएगी। पहले यह कंपनी की एंट्री लेवल कार थी। इस बार इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी ऑल्टो, रेनो क्विड से ज्यादा टाटा की टियागो और शेवरले की नई बीट से होगा। अटकलें हैं कि इस की शुरुआती कीमत 3.5 लाख रूपए होगी, जो करीब 5 लाख रूपए तक जाएगी।

    2. इंजन

    हुंडई के पास फिलहाल चार छोटे पेट्रोल इंजन है, इनमें 0.8 लीटर और 1.0 लीटर का इंजन इयॉन में लगा है, 1.1 लीटर का आई-आरडीई2 इंजन आई-10 में और 1.2 लीटर का कप्पा2 इंजन ग्रैंड आई-10 में दिया गया है। संभावना है कि नई सैंट्रो में 1.0 लीटर या फिर 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 70 पीएस के आस-पास रहने की उम्मीद है। चर्चाएं ये भी हैं कि नई सैंट्रो केवल पेट्रोल इंजन में ही मिलेगी।

    3. ऑटोमैटिक

    आपको शायद यकीन न हो लेकिन सैंट्रो को साल 2003 में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा गया था। नई सैंट्रो के साथ भी ऐसा हो सकता है, बढ़ती मांग को देखते हुए हुंडई इसे टू-पैडल अवतार में भी उतार सकती है। ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा भी नई और लोकप्रिय पेशकश टियागो के एएमटी अवतार पर काम कर रही है।

    4. फीचर लिस्ट

    पुरानी सैंट्रो में बहुत ज्यादा फीचर नहीं मिलते थे, नई सैंट्रो में पहले से कुछ ज्यादा और नए जमाने के फीचर मिलेंगे।  अटकलें हैं कि इसमें पावर विंडो और एसी के अलावा मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले, हाइट एडजस्टेबल सीट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (टचस्क्रीन यूनिट के साथ मिलने की संभावना) की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा के लिए नई सैंट्रो में एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेक्स भी दिए जा सकते हैं।

    5. नहीं आएगी टॉलबॉय डिजायन में

    नई जनरेशन की हुंडई सैंट्रो टॉलबॉय डिजायन यानी पहले की तरह ज्यादा ऊंची नहीं होगी। संभावना है इसे हुंडई की नई फ्लूडिक 2.0 डिजायन थीम पर बनाया जाएगा। चर्चाएं हैं कि यह साल 2009 में पेश किए गए हुंडई के आईएक्स-मेट्रो कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती होगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    24 कमेंट्स
    1
    D
    dr k t paulachan
    Jan 23, 2017, 8:23:31 PM

    I am a Santro single Owner ( 2004 Model ). My Santro Zing has completed 200000 KM. I expect Cruize control and other features in upcoming Santro, then definitely I will buy it.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sudharshan
      Dec 6, 2016, 4:04:22 PM

      Amazing....

        जवाब
        Write a Reply
        1
        p
        prashant ramteke
        Dec 6, 2016, 3:23:53 PM

        I am looking forward the up coming model & interested pl. confirm the Launching time also curious about internal technical specification.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है