English | हिंदी
4 अक्टूबर को लॉन्च होगी फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट
फेसलिफ्ट एस्पायर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आयेंगे
30 Views
- Write a कमेंट

फोर्ड की फेसलिफ्ट एस्पायर इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसे भारत में 4 अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति डिजायर, होंडा अमेज़, हुंडई एक्सेंट और फॉक्सवेगन एमियो से होगा। फेसलिफ्ट एस्पायर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ नए फीचर देखने को मिलेंगे।
क्या खासियतें समाई हैं फेसलिफ्ट एस्पायर में, जानिये यहां...
- 2018 एस्पायर में फ्रीस्टाइल जैसा बंपर, क्रोम हाइलाइटर के साथ आएगा।

- इस में नई ग्रिल मिलेगी, जिस में क्रोम वाली होरिजोंटल पट्टियां लगी होंगी।
- हैडलैंप्स का लेआउट पुरानी एस्पायर से मिलता-जुलता होगा।

- फेसलिफ्ट एस्पायर में नए मल्टी-स्पॉक अलॉय व्हील मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 15 इंच के व्हील, 195/55 क्रॉस-सेक्शन टायर के साथ दिए जा सकते हैं।

- पीछे वाले बंपर पर ड्यूल-टोन कलर कोम्बिनेशन देखने को मिलेगा, इसके नीचले हिस्से पर क्रोम फिनिशिंग आएगी। टेललैंप्स का लेआउट पुराने मॉडल जैसा होगा।

- डैशबोर्ड का लेआउट फ्रीस्टाइल जैसा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस में 6.5 इंच सिंक3 सिस्टम दिया जा सकता है। बाकी सभी वेरिएंट (बेस वेरिएंट को छोड़) में टचस्क्रीन यूनिट दी जा सकती है। सिंक3 यूनिट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आएगी।
- फेसलिफ्ट एस्पायर का केबिन ब्लैक और बैज़ ड्यूल-टोन कलर थीम में आएगा। टॉप वेरिएंट में लैदर अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।
- 2018 एस्पायर में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स और रेन-सेसिंग वाइपर जैसे अतिरिक्त फीचर जोड़े जा सकते हैं।

- पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। ऊपर वाले वेरिएंट में सर्टेन एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल लॉन्च असिस्ट और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पुराने मॉडल में भी ये सभी फीचर दिए गए थे, लेकिन इन्हें केवल 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट तक सीमित रखा गया था।

- फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट में फ्रीस्टाइल वाला 1.2 लीटर टी-वीसीटी पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 96 पीएस और टॉर्क 120 एनएम है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।
- डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है। यह इंजन भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- देखने वाली बात ये है कि कंपनी 2018 एस्पायर में नया 1.5 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देती है या नहीं। यह इंजन ईकोस्पोर्ट में लगा है। ईकोस्पोर्ट में यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा एस्पायर की कीमत 5.81 लाख रूपए से 8.78 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।
यह भी पढें :
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














