English | हिंदी
फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट लाॅन्च, कीमत 5.55 लाख रूपए
होंडा अमेज़ और मारूति डिजायर को देगी टक्कर
30 Views
- Write a कमेंट

फोर्ड ने फेसलिफ्ट एस्पायर को लाॅन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.55 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला होंडा अमेज़, मारूति डिजायर और हुंडई एक्सेंट से है।
वेरिएंट और कीमत
पेट्रोल
- एम्बिएंट 1.2 लीटर एमटी: 5.55 लाख रूपए
- ट्रेंड 1.2 लीटर एमटी: 5.99 लाख रूपए
- ट्रेंड प्लस 1.2 लीटर एमटी: 6.39 लाख रूपए
- टाइटेनियम 1.2 लीटर एमटी: 6.79 लाख रूपए
- टाइटेनियम प्लस 1.2 लीटर एमटी: 7.24 लाख रूपए
- टाइटेनियम 1.5 लीटर एटी: 8.49 लाख रूपए
डीज़ल
- एम्बिएंट 1.5 लीटर: 6.45 लाख रूपए
- ट्रेंड 1.5 लीटर: 6.89 लाख रूपए
- ट्रेंड प्लस 1.5 लीटर: 7.29 लाख रूपए
- टाइटेनियम 1.5 लीटर: 7.69 लाख रूपए
- टाइटेनियम प्लस 1.5 लीटर: 8.14 लाख रूपए

खासियतें
- आगे वाली ग्रिल और बंपर में बदलाव हुआ है।
- राइडिंग के लिए 15 इंच के अलाॅय व्हील दिए गए हैं। पुराने माॅडल में 14 इंच के व्हील दिए गए थे।
- केबिन में पहले की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर कोम्बिनेशन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इस में फ्रीस्टाइल वाला 6.5 इंच सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्राॅयड आॅटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है।
- 2018 एस्पायर में लैदरेट अपहोल्स्ट्री का अभाव है। पुरानी एस्पायर के टाॅप वेरिएंट में लैदर वाली अपहोल्स्ट्री दी गई थी। फेसलिफ्ट एस्पायर में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

- सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है। इस में फ्रीस्टाइल वाला 1.2 लीटर ड्रेगन सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टाॅर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुल गियरबाॅक्स से लैस है।
- पावरफुल वेरिएंट में ईकोस्पोर्ट वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 123 पीएस और टाॅर्क 150 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड टाॅर्क कनवर्टर एटी गियरबाॅक्स से लैस है।
- डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा माडल वाला 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टाॅर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से लैस है।
यह भी पढें : हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी फोर्ड की ये नई कार
was this article helpful ?
<p><span>Nobody knows whether he’s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father’s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें














