• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड का तीन दिवसीय मिडनाइट सरप्राइज कैंपेन शुरू, खरीदें कंपनी की कार और पाएं 5 लाख रुपये तक के उपहार

    फोर्ड अपने ग्राहकों के लिए हर साल की तरह इस बार भी 'मिडनाइट सरप्राइज़' कैंपेन लेकर आई है। कंपनी के अनुसार इस कैंपेन के तहत फोर्ड की सभी डीलरशिप 4 दिसंबर 2020 से लेकर आने वाले तीन दिन तक सुबह 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक खुली रहेंगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 04, 2020 18:47 ist
    info icon
    published onDec 04, 2020 18:30 IST
    last updated onDec 04, 2020 18:47 IST
    5.9K Views
    • Write a कमेंट
    • 'मिडनाइट सरप्राइज़' कैंपेन में भारत में फोर्ड के छह में से पांच बिकने वाले मॉडल्स शामिल हैं। 
    • इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य फोर्ड कारों की टेस्ट ड्राइव और कार बुक करने की प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए बेहद आसान बनाना है।    
    • फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, इकोस्पोर्ट और एंडेवर बुक करने पर ऑफर्स, गिफ्ट्स और लकी ड्रॉ मिल सकेंगे। 
    • तमिलनाडु के कस्मटर्स को हॉलिडे वाउचर जीतने का मौका भी मिल सकेगा।  

    फोर्ड अपने ग्राहकों के लिए हर साल की तरह इस बार भी 'मिडनाइट सरप्राइज़' कैंपेन लेकर आई है। कंपनी के अनुसार इस कैंपेन के तहत फोर्ड की सभी डीलरशिप 4 दिसंबर 2020 से लेकर आने वाले तीन दिन तक सुबह 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक खुली रहेंगी।

    हर साल की तरह इस बार भी कंपनी के इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य फोर्ड कारों की टेस्ट ड्राइव लेना और कार बुक करने की प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए बेहद आसान बनाना है। इस कैंपेन के तहत फोर्ड इकोस्पोर्ट और एंडेवर समेत सभी मॉडल्स शामिल हैं।

    इस पीरियड के दौरान फोर्ड कार बुक करने वाले ग्राहकों को एक डिजिटल स्क्रैच कार्ड दिया जाएगा जो उन्हें एक गिफ्ट जीतने का भी मौका देगा। गिफ्ट के तौर पर ग्राहकों के लिए होम अप्लायंस जैसे टीवी, स्मार्टफोन और एयर प्यूरीफायर से लेकर 1 लाख रुपए तक का गोल्ड वाउचर रखा गया है। वहीं, तमिलनाडु के कस्मटर्स को उपहार के तौर पर एक हॉलिडे वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा।

    इस पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लक्ष्य के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को टोल-फ्री नंबर (1800-419-3000) या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फोर्ड कार बुक करने का ऑप्शन भी दे रही है। जिन ग्राहकों ने फोर्ड कारों की डिलीवरी दिसंबर महीने में ली है वो भी 5 लाख रुपए तक के इनाम के लिए योग्य होंगे। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल विजेता की घोषणा के लिए सही डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि कंपनी इसकी जानकारी आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में दे सकती है।

    यह भी पढ़ें : निसान मैग्नाइट Vs किया सोनेट : जानिए कौनसी एसयूवी कार रहेगी आपके लिए बेहतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है