English | हिंदी
कल लाॅन्च होगी फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट
फेसलिफ्ट एस्पायर में काॅस्मेटिक बदलाव और कुछ नए फीचर मिलेंगे
41 Views
- Write a कमेंट

फोर्ड एस्पायर का फेसलिफ्ट अवतार लाॅन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे गुरूवार यानी 4 अक्टूबर 2018 को लाॅन्च किया जाएगा। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। इसे 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। फेसलिफ्ट एस्पायर में काॅस्मेटिक बदलाव, नए फीचर और नया इंजन मिलेगा।

खासियतें
- फ्रंट बंपर और ग्रिल को नए सिरे से डिजायन किया गया है, जो इस में नयापन लाते हैं। राइडिंग के लिए इस में 15 इंच के नए अलाॅय व्हील मिलेंगे।
- केबिन को पहले की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर कोम्बिनेशन में रखा जाएगा। इस में कुछ नए फीचर मिलेगे, इस लिस्ट में फोर्ड का नया सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम भी शामिल है।
- इस में फ्रीस्टाइल वाला 6.5 इंच सिक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्राॅयड आॅटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
- फेसलिफ्ट एस्पायर के केवल टाॅप वेरिएंट में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। मौजूदा एस्पायर के टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
- काॅस्मेटिक बदलाव और अपडेट फीचर के अलावा इस में नया पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि इस में फ्रीस्टाइल वाला 1.2 लीटर ड्रेगन सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 96 पीएस और टाॅर्क 120 एनएम है।
- चर्चाएं हैं कि नए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा इस में ईकोस्पोर्ट वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टाॅर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स से लैस है।
- डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा माॅडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 100 पीएस और टाॅर्क 215 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से लैस है।
कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा माॅडल से सस्ती हो सकती है। मौजूदा एस्पायर की कीमत 5.72 लाख रूपए से 8.68 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला मारूति डिजायर, होंडा अमेज़, हुंडई एक्सेंट और फाॅक्सवेगन एमियो से होगा।
यह भी पढें : हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी फोर्ड की ये नई कार
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














