• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2015-फोर्ड फीगो कल होगी लाॅन्च

    फोर्ड अपनी सैकेण्ड जनरेशन की हैचबैक फीगो को कल लाॅन्च करने जा रही है जो देखने में एकदम हालही में लाॅन्च हुई फीगो एस्पायर के प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इस नई हैचबैक की कीमतों के बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं इसकी कीमत काॅम्पेक्ट सेडान फीगो एस्पायर की कीमत के आसपास भी हो सकती है। फ्रंट लुक में यह हैचबैक बिलकुल रिफ्रेश नज़र आती है, वहीं फीगो एस्पायर की तरह इस हैचबैक को एक काॅम्पेक्ट सेडान जैसा लुक दिया गया है, वहीं इसके अधिकांश फीचर्स भी एस्पायर से लिए दिखाई देते हैं।यह नई कार फीगो के पुराने वेरिएंट की जगह लेगी। अपने सेग्मेंट में 2015-फोर्ड फीगो की सीधी टक्कर मारूति स्विफ्ट, हंडई ग्रैंड आई-10 और टाटा बोल्ट से होगी।

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 23, 2015 11:35 ist
    info icon
    published onSep 22, 2015 15:32 IST
    last updated onSep 23, 2015 11:35 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड अपनी सैकेण्ड जनरेन की हैचबैक फीगो को कल लाॅन्च करने जा रही है जो देखने में एकदम हालही में लाॅन्च हुई फीगो एस्पायर के प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इस नई हैचबैक की कीमतों के बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं इसकी कीमत काॅम्पेक्ट सेडान फीगो एस्पायर की कीमत के आसपास भी हो सकती है। फ्रंट लुक में यह हैचबैक बिलकुल रिफ्रे नज़र आती है, वहीं फीगो एस्पायर की तरह इस हैचबैक को एक काॅम्पेक्ट सेडान जैसा लुक दिया गया है, वहीं इसके अधिकां फीचर्स भी एस्पायर से लिए दिखाई देते हैं।यह नई कार फीगो के पुराने वेरिएंट की जगह लेगी। अपने सेग्मेंट में 2015-फोर्ड फीगो की सीधी टक्कर मारूति स्विफ्ट, हंडई ग्रैंड आई-10 और टाटा बोल्ट से होगी।

    बात करें इसे एक्सटीरियर की तो इसका फ्रंट लुक और इंटीरियर डिज़ाइन एस्पायर से प्रेरित नज़र आते हैं। फीचर्स में आॅल ब्लैक डैबोर्ड, आॅटो एसी के साथ माईफोर्ड डोक, फोर्ड माईकी, सिंक इंफोटेन्मेंट सिस्टम जैसे एडवांस फंक्शन भी दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्टैण्डर्ड ड्यूल फ्रंट एयरबैग, वहीं हैचबैक सेग्मेंट (केवल टाॅप वेरिएंट टायटेनियम प्लस) में पहली बार साइड व कर्टन सहित कुल 6-एयरबैग दिए गए हैं।

    पावर की बात करें तो इंजन पर भी एस्पायर की झलक साफ नज़र आती है। फोर्ड फीगो हैचबैक को पेट्रोल और डीज़ल सहित दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसके पेट्रोल इंजन में 1.2-लीटर टीआई-वीसीटी (Ti-VCT) मोटर लगी होगी जो 86.8बीएचपी (bhp) पावर 6300आरपीएम (rpm) पर और 112एनएम (Nm) टाॅर्क 4000आरपीएम पर जनरेट करेगी। इस माॅडल में फीगो एस्पायर की तरह ही 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए जाएंगे। इसी प्रकार, इसके डीज़ल माॅडल में लगी 1.5-लीटर टीडीसीआई (TDCi) पावरट्रैन 98.6बीएचपी पावर 3750आरपीएम पर और 215एनएम टाॅर्क 1750आरपीएम पर जनरेट करेगी।

    अधिक पढ़ें :

    2015-फोर्ड फीगो : होगी सबसे बेहतर ?

    एक्सक्लूसिव: 2015-फोर्ड फीगो डीलरशिप पर हुई स्पाॅट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है