• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ईसी3 की लॉन्च टाइमलाइन हुई कन्फर्म, मार्च 2023 तक भारत आएगी ये इलेक्ट्रिक कार

    टियागो ईवी से बड़े बैटरी पैक के साथ यह गाड़ी 350 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 13, 2023 19:34 ist
    info icon
    published onJan 13, 2023 19:34 IST
    last updated onJan 13, 2023 19:34 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    सिट्रोएन सी3 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर लंबे समय से काम चल रहा है। अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार को भारत में मार्च 2023 तक लॉन्च किया जाएगा।

    कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह इसमें कौनसी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन देगी। अनुमान है कि इसमें 50 किलोवाट आवर बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है जिसका पावर आउटपुट 136 पीएस और 260 एनएम हो सकता है। ईसी3 कार की ड्राइविंग रेंज 350 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के साथ स्मॉल बैटरी पैक का ऑप्शन भी दिया जा सकता है जिसकी रेंज 300 किलोमीटर के आसपास हो सकती है।

    Citroen C3 Cabin

    इससे पहले सामने आई सिट्रोएन ईसी3 की फोटो के अनुसार इसके एक्सटीरियर पर ईवी-सेंट्रिक बदलावों जैसे क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल और चार्जिंग फ्लैप के अलावा कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं जिसके चलते यह रेगुलर सी3 की तरह ही नज़र आ सकती है। अनुमान है कि इसमें सिट्रोएन सी3 वाले ही सभी कम्फर्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। ईसी3 कार में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर डिफॉगर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    Citroen C3 Side

    अनुमान है कि सिट्रोएन ईसी3 कार की प्राइस भारत में 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और टिगॉर ईवी से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन e-c3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है