• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन ईवी में मिल सकती है अपडेटेड पावरट्रेन , पहले से ज्यादा पावरफुल हो जाएगी ये कार

    टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी के लिए नई पावरट्रेन (136 पीएस) तैयार की है।  वर्तमान में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक मोटर (129 पीएस) और 30.2 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है।   इसमें मौजूदा मॉडल वाली ही डिज़ाइन और फीचर लिस्ट मिलनी जारी रह सकती है।   भारत में टाटा नेक्सन ईवी की प्राइस 13.99 लाख रुपए से 16.58 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके अपडेटेड वर्जन की प्राइस अतिरिक्त परफॉरमेंस के चलते ज्यादा रखी जा सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 25, 2021 11:49 ist
    info icon
    published onAug 25, 2021 11:49 IST
    last updated onAug 25, 2021 11:49 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी के लिए नई पावरट्रेन (136 पीएस) तैयार की है। 

    • वर्तमान में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक मोटर (129 पीएस) और 30.2 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है।  

    • इसमें मौजूदा मॉडल वाली ही डिज़ाइन और फीचर लिस्ट मिलनी जारी रह सकती है।  

    • भारत में टाटा नेक्सन ईवी की प्राइस 13.99 लाख रुपए से 16.58 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    • इसके अपडेटेड वर्जन की प्राइस अतिरिक्त परफॉरमेंस के चलते ज्यादा रखी जा सकती है।  

    दिल्ली आरटीओ से हाल ही में ऑनलाइन जारी हुए एक डॉक्युमेंट से संकेत मिले हैं कि टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन ईवी का ज्यादा पावरफुल वर्जन जल्द लॉन्च कर सकती है। 

    इन दस्तावेजों के अनुसार, यह ईवी 136 पीएस की पावर जनरेट कर सकती है। इस लिहाज से इसका पावर आउटपुट मौजूदा मॉडल से 7 पीएस ज्यादा हो सकता है।  यदि ऐसा होता है तो नेक्सन ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के पावर आउटपुट एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन इसका पावर आउटपुट एमजी ज़ेडएस ईवी से 7 पीएस कम होगा। इस कार के सही पावर आउटपुट आंकड़े जानने के लिए हमें इंतज़ार करना होगा और यह देखना होगा कि बेहतर पावर आउटपुट नेक्सन ईवी की रेंज पर कोई प्रभाव डालेगा या नहीं। 

      

    हालांकि, नेक्सन ईवी कार में और कोई बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे।  वर्तमान में टाटा नेक्सन ईवी में 30.2 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।  कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 312 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है। डीसी फास्ट चार्जर के जरिये इसकी बैटरी को 60 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है। 

    Tata Nexon EV Now Gets Two Minor Updates Like The Standard Nexon

    टाटा नेक्सन ईवी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी रियर एसी वेंट्स के साथ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स भी मिलते हैं। यह ईवी दो ड्राइविंग मोड ड्राइव और स्पोर्ट के साथ आती है।  पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एनकरेज और एबीएस के साथ ईबीडी दिए गए हैं। 

    Tata Nexon EV Now Gets Two Minor Updates Like The Standard Nexon

    भारत में नेक्सन ईवी की प्राइस 13.99 लाख रुपए से 16.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। लेकिन, जल्द इसके कम्पेरिज़न में 2022 महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया जाने वाला है।  इसके अलावा भारत में एमजी ज़ेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन जैसी ईवी भी मौजूद हैं।   टाटा का अपडेटेड टिगॉर ईवी के साथ अपनी दूसरी अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार को भी जल्द उतारना बाकी है। अनुमान है कि यह ईवी 300 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम हो सकती है।  

    यह भी पढ़ें :  फोक्सवैगन टाइगन 23 सितंबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इस एसयूवी कार में खास


     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vikas gadre
    Nov 3, 2021, 12:57:52 PM

    At least 500 km distance coverage required at once charged. I m interested if it is upgraded

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है