• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा के प्रोडक्शन वर्जन का पहली बार टीजर हुआ जारी, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होगा डेब्यू

    शोकेसिंग के बाद तुरंत हो सकती है लॉन्च,22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 20, 2024 14:53 ist
    info icon
    published onDec 20, 2024 14:53 IST
    last updated onDec 20, 2024 14:53 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच होगा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन
    • मारुति के नए हार्टएक्ट ई प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है ई विटारा 
    • वाय शेप्ड एलईडी डीआरएल्स,कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं इसमें 
    • ड्युअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स दी गई है इसके इंटरनेशनल मॉडल में 
    • 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं इसके इंटरनेशनल वर्जन में 0
    • भारत में फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव वर्जन पेश किए जा सकते हैं इससे
    •  

    अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में ईवीएक्स नाम से जानी जाने वाली मारुति सुजुकी ई विटारा का पहली बार टीजर सामने आया है। कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि इसके प्रोडक्शन वर्जन को 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। शोकेसिंग के बाद ही इसकी कीमत भी सामने आ सकती है। ई विटारा को हार्टएक्ट ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है और ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। 

    टीजर में क्या आया नजर?

    इस टीजर में इसका फ्रंट दिखाया गया है जिसमें वाय शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स नजर आ रहे हैं। ऐसे ही डेटाइम रनिंग लैंप्स हाल ही में शोके​स किए गए ई विटारा के ग्लोबल मॉडल में भी दिखे थे। 

    डिजाइन

    Maruti eVX Revealed Globally As The Suzuki e Vitara, India Launch Soon

    ई विटारा के ग्लोबल मॉडल की तरह इसमें दमदार फ्रंट बंपर दिया गया है जिसमें फॉग लाइट्स लगी है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से ये काफी रग्ड नजर आ रही है जिसमें मोटी बॉडी क्लैडिंग और 19 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि रियर डोर हैंडल्स को सी पिलर पर रखा गया है। इसके बैक साइड में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है जिनमें 3 पीस लाइटिंग एलिमेंट्स लगे हैं जो कॉन्सेप्ट वर्जन में भी दिखे थे। इसके ​इंडियन वर्जन में भी कुछ ऐसे ही डिजाइन एलिमेंट्स नजर आ सकते हैं। 

    केबिन और संभावित फीचर्स

    Maruti eVX Revealed Globally As The Suzuki e Vitara, India Launch Soon

    ई विटारा के ग्लोबल मॉडल में ब्लैक और ब्राउन केबिन थीम दी गई है। इसमें नया 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जबकि एसी वेंट्स का अलाइनमेंट वर्टिकल है और प्रीमियम लुक देने के लिए इनके चारों ओर क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। नई ई विटारा इलेक्ट्रिक कार में एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए ड्युअल स्क्रीन्स दी गई है। 

    इसके अलावा इस मारुति इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी नजर आ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), एक 360-डिग्री कैमरा और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए जा सकते हैं। 

    बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर

    ई विटारा के इंटरनेशनल वर्जन में दो बैटरी पैक: 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए है जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    फ्रंट व्हील ड्राइव 

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    61 केडब्ल्यूएच

    पावर 

    144 पीएस

    174 पीएस

    184 पीएस

    टॉर्क

    189 एनएम

    189 एनएम

    300 एनएम


    इसके ग्लोबल वर्जन में फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव के ऑप्शंस दिए गए हैं और चूंकि भारत में ग्रैंड विटारा भी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है इसलिए ई विटारा को भी यहां दोनों वर्जन में पेश किया जा सकता है। इसकी दावाकृत रेंज 550 किलोमीटर के करीब हो सकती है। 

    नोट: रेंज और स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वर्जन की है जो कि भारत में अलग हो सकते हैं। 

    संभावित कीमत और मुकाबला

    मारुति ई विटारा की शुरूआती कीमत 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला  एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी, और हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ramakrishnan nambiar
    Dec 22, 2024, 9:07:57 PM

    Best in class first in class

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है