निसान आरिया ईवी के साथ इस कपल ने कर दिखाया कमाल, नॉर्थ पोल से लेकर साउथ पोल तक का किया सफर
क्रिस और जूली रामसे नाम के कपल ने निसान आरिया ईवी के साथ इन चुनौतियों को तोड़कर दिखाया है।
- Write a कमेंट

- 39 इंच के बीएफ गुडरिच टायर फिट करके एकमात्र मॉडिफिकेशन किया गया है निसान आरिया में
- नॉर्थ पोल से सफर शुरू करते हुए नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ अमेरिका कवर करके अंटार्टिका में अपने सफर का अंत किया इस जोड़े ने
- निसान लीफ के साथ 2017 में मंगोल रैली पूरी करने के बाद इस कपल को आया ये आइडिया
किसी भी बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर जो सबसे बड़ी चुनौती है वो है उनकी रेंज। क्रिस और जूली रामसे नाम के कपल ने निसान आरिया ईवी के साथ इन चुनौतियों को तोड़कर दिखाया है। इन दोनों ने इस इलेक्ट्रिक कार के साथ नॉर्थ पोल से लेकर साउथ पोल तक एक रोमांचक सफर तय किया है।
क्या था चैलेंज

इस टीम ने 30,000 किलोमीटर का ये एडवेंचर टूर 1823 मैग्नैटिक नॉर्थ पोल से शुरू किया जिसके दौरान उन्होंने नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ अमेरिका को कवर करते हुए अंटार्कटिका जाकर पूरा किया।
इलेक्ट्रिक एसयूवी का किया इस्तेमाल

इस सफर के लिए कपल ने निसान आरिया का इस्तेमाल किया जो कि ओरिजनल फैक्ट्री कंडीशन में थी और इसमें मॉडिफिकेशन के तौर पर 39 इंच के बीएफ गुडरिच टायर फिट किए गए। बता दें कि निसान आरिया में दो तरह के बैटरी पैक: 63 केडब्ल्यूएच और 87 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें मल्टीपल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसका पावर और टॉर्क आउटपुट 394 पीएस और 599 एनएम है और इसमें ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसका इस सफर में इस्तेमाल किया गया था। इस कार की फुल चार्ज रेंज 489 किलोमीटर बताई गई है।
इस कार के लिए ईवी को ही क्यों गया चुना?

इस कपल को ये आइडिया 2017 में 10,000 किलोमीटर के चैलेंज वाली मंगोल रैली पूरी करने के बाद आया। इसके लिए इन्होंने मॉडिफाइड निसान लीफ इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल किया था। कपल का लक्ष्य इलेक्ट्रिक कारों के प्रति रुचि बढ़ाना और एक यादगार सफर तय करना था। क्रिस और जूली रामसे लोगों को ये बताना चाहते थे कि वो इलेक्ट्रिक कारों का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
इनके इस सफर ने ये बता दिया है कि इलेक्ट्रिक कारें भी ऐसे अकल्पनीय और रोमांचक सफर तय करने में आपका साथ दे सकती है। अब जैसे जैसे अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर इलेक्ट्रिक कारें अपनी पहचान बना रही है तो वहीं दूसरी तरफ रामसे कपल के इस एडवेंचर के जरिए ये पैगाम भी मिल गया है कि इलेक्ट्रिक कारें भी हर तरह की परिस्थिति में ड्राइव की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 2024 में 20 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होंगी ये नई एसयूवी कारें, डालिए एक नजर
यदि आप भी नॉर्थ पोल से साउथ पोल तक इस तरह के चैलेंज में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप किस इलेक्ट्रिक कार को चुनेंगे? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।














