• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक को अगस्त में मिली अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग

    एमजी मोटर्स ने जेडएस इलेक्ट्रिक की सेल्स रिपोर्ट जारी कार है। कंपनी ने जुलाई में इसकी 404 यूनिट ग्राहकों को डिलीवरी की थी जबकि अगस्त में करीब 500 यूनिट की डिलीवरी दी गई। कंपनी के अनुसार अगस्त में इस इलेक्ट्रिक कार को 700 यूनिट से ज्यादा की बुकिंग मिली जो इसके लॉन्च से लेकर अब तक की एक महीने की सबसे ज्यादा बुकिंग है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 01, 2021 19:39 ist
    info icon
    published onSep 01, 2021 19:39 IST
    last updated onSep 01, 2021 19:39 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक की अगस्त 2021 तक कुल 4315 यूनिट बिक गई जो अगस्त 2020 की तुलना में 51 फीसदी तक ज्यादा है।
    • अगस्त में इसे 700 से ज्यादा बुकिंग मिली जबकि पहले यह आंकड़ा 500 के करीब था।
    • इस इलेक्ट्रिक कार में 44.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।
    • एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक की प्राइस 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    एमजी मोटर्स ने जेडएस इलेक्ट्रिक की सेल्स रिपोर्ट जारी कार है। कंपनी ने जुलाई में इसकी 404 यूनिट ग्राहकों को डिलीवरी की थी जबकि अगस्त में करीब 500 यूनिट की डिलीवरी दी गई। कंपनी के अनुसार अगस्त में इस इलेक्ट्रिक कार को 700 यूनिट से ज्यादा की बुकिंग मिली जो इसके लॉन्च से लेकर अब तक की एक महीने की सबसे ज्यादा बुकिंग है।

    एमजी मोटर्स के अनुसार अगस्त 2021 तक इस गाड़ी की कुल 4315 यूनिट बिकी गई जो अगस्त 2020 की तुलना में 51 फीसदी ज्यादा है। वहीं अगस्त में एमजी ने हेक्टर और हेक्टर प्लस की 3400 से ज्यादा यूनिट और ग्लोस्टर की 405 यूनिट की डिलीवरी दी है।

    एमजी जेडएस ईवी में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसे 44.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर सप्लाई होती है। इसकी मोटर 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वॉल बॉक्स एसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 से 8 घंटा लगते हैं। थ्री-प्लग पॉइंट चार्जर से बैटरी को चार्ज होने में 18 से 19 घंटा लगते हैं।

    इसमें ऑटो एसी, इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर, 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं। जेडएस ईवी में पावर ड्राइवर सीट और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    भारत में एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक की प्राइस 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरू होती है। सेगमेंट में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का कंपेरिजन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक और टिगॉर ईवी इससे कम प्राइस रेंज में आती है जबकि मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन इससे महंगी गाड़ियां हैं।

    यह भी पढ़ें : ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना पटेल को एमजी देगी कस्टमाइज्ड एसयूवी

    was this article helpful ?

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है