• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज ईक्यूई से उठा पर्दा,टेस्ला मॉडल 3 से होगा मुकाबला

    ईक्यूई में 90 केडब्ल्यूएच का यूजेबल एनर्जी बैट्री पैक दिया गया है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 660 किलोमीटर बताई गई है। 

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 07, 2021 11:21 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 11:21 IST
    last updated onSep 07, 2021 11:21 IST
    496 Views
    • Write a कमेंट

     

    ई-क्लास लग्जरी सेडान के इलेक्ट्रिक वर्जन मर्सिडीज बेंज ईक्यूई से पर्दा उठ गया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में इस कार को ईक्यूएस के नीचे पोजिशन किया जाएगा जिससे अप्रैल में पर्दा उठाया गया था। 

    ईक्यूई ईवीए2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जिसपर ईक्यूएस भी बनी है। इसका व्हीलबेस 3120 मिलीमीटर होगा जो ईक्यूएस से 90 मिलीमीटर छोटी होगी और ई क्लास से इसका व्हीलबेस 41 मिलीमीटर लंबा होगा। 

    इसकी स्टाइलिंग भी ई क्लास जैसी है ​जहां शॉर्ट ओवरहैंग,कम जॉइन्ट्स और स्मूद कॉर्नर्स दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। ईक्यूएस के मुकाबले इसमें अलग डिजाइन के हेडलैंप्स और बड़ी ब्लैक ग्रिल पैनल नजर आएगा। 

    ईक्यूई में 90 केडब्ल्यूएच का यूजेबल एनर्जी बैट्री पैक दिया गया है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 660 किलोमीटर बताई गई है। ईक्यूई के 350 वेरिएंट को शोकेस किया गया है। इसके रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 292 पीएस की पावर और 530 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी इसका ड्युअल मोटर वेरिएंट भी उतारेगी जहां फ्रंट एक्सल पर एक और इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। वहीं मर्सिडीज इसका एक 680 पीएस की पावर वाला परफॉर्मेंस बेस्ड वेरिएंट भी उतारने की प्लानिंग कर रही है। 

    ईक्यूई में 11 केडब्ल्यू का स्टैंडर्ड चार्जर और एसी चार्जर दिया जाएगा जिससे इसकी बैट्री को पूरी तरह चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगेगा। इसे 170 केडब्ल्यू के डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 32 मिनट का समय लगेगा। 

    यह भी पढ़ें:मर्सिडीज ने ईक्यूजी कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाई इलेक्ट्रिक जी वैगन की झलक

    ईक्यूई और ईक्यूएस में डैशबोर्ड पर एमबीयूएक्स हाइपर स्क्रीन्स दी जाएगी। इसके डैशबोर्ड पर एक पिलर से लेकर ए पिलर तक तीन डिस्प्ले नजर आएंगी। इनमें से एक 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,17.7 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फ्रंट पैसेंजर के लिए 12.3 इंच ओएलईडी डिस्प्ले शामिल है। इसके डैशबोर्ड के उपर 77 इंच का हेड्स अप डिस्प्ले भी मौजूद होगा। 

    लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ईक्यूई की ​फीचर लिस्ट में बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, प्लश अपहोल्स्ट्री, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड सीटें शामिल हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर ​असिस्ट सिस्टम के तौर पर एक्टिव स्टीयरिंग असिस्ट, एक्टिव लेन कीपिंग असिस्ट, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट और एक्टिव इमरजेंसी स्टॉप असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। इसमें एक्सिडेंट होने की स्थिती में एक सेफ्टी सिस्टम भी मौजूद होगा जो पावरट्रेन को शट डाउन कर देगा। 

    ईक्यूई को 2022 तक मार्केट में लॉन्च किए जाने की तैयारियां की जा रही है। इसका प्रोडक्शन जर्मनी के ब्रीमेन स्थित मर्सिडीज प्लांट में किया जाएगा। इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 और बीएमडब्ल्यू आई4 से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है