• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज ने ईक्यूजी कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाई इलेक्ट्रिक जी वैगन की झलक

    ईक्यूजी का ओवरऑल डिजाइन काफी सॉलिड है। इसके कॉन्सेप्ट का शेप भी वैसा ही है जैसा जी क्लास के मौजूदा मॉडल्स का है।

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 06, 2021 18:39 ist
    info icon
    published onSep 06, 2021 18:39 IST
    last updated onSep 06, 2021 18:39 IST
    615 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज की जी क्लास एसयूवी आईकॉनिक कारों में शुमार है जिसे जी वैगन नाम से भी पहचाना जाता है। अब धीरे धीरे दुनिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ जा रही है और मर्सिडीज भी अपना ईक्यू लाइनअप को एक्सपेंड करने में जुटी है कंपनी ईक्यूजी कॉन्सेप्ट के रूप में इलेक्ट्रिक जी वैगन की झलक दिखाई है। 

    ये काफी उंची और बॉक्सी शेप की है जिससे इसका रोड प्रजेंस काफी दमदार साबित होगा। कई ईक्यू मॉडल्स की तरह इसमें ड्युअल टोन पेंट स्कीम दी जाएगी और इसका उपर का आधा हिस्सा ब्लैक कलर में और बॉटम पार्ट सिल्वर कलर में आएगा। इसमें कन्वेंशनल ग्रिल के बजाए एनिमेशन के साथ ब्लैक डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें रेगुलर जी मॉडल की तरह राउंड शेप के हेडलैंप्स भी नजर आएंगे। 

    इस कॉन्सेप्ट में 22 इंच के एल्युमिनियम अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनका डिजाइन भी काफी यूनीक है। इसमें रियर स्पेयर व्हील के बजाए लॉकेबल बॉक्स दिया गया है जिसका शेप वॉलबॉक्स ईवी चार्जर जैसा लगता है। ईक्यूजी के फ्रंट और बैक में एलईडी लाइट स्ट्रिप्स के साथ नई ब्लैक कलर की रूफ रेक दी गई है। रियर स्ट्रिप पर स्टॉप लैंप भी ​लगा है वहीं फ्रंट वाली स्ट्रिप लाइट बार जैसी नजर आ रही है। 

    ईक्यूजी के इंटीरियर से तो अभी पर्दा नहीं उठाया गया है मगर माना जा सकता है कि इसमें लग्जरी फीचर्स के साथ साथ फ्रंट पैसेंजर के लिए ग्रैब हैंडल मौजूद होगा। इसमें ईक्यूसी की तरह स्क्रीन्स दी जा सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें:मर्सिडीज ईक्यूएस इलेक्ट्रिक सेडान से उठा पर्दा, जानिए क्या मिलेगा खास

    मर्सिडीज ने अपकमिंग जी क्लास इलेक्ट्रिक की मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है मगर जानकारी मिली है कि इसे लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। वहीं इसके साथ इसमें इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और रियर एक्सल भी मौजूद होगा। 

    Mercedes EQC Interior
    Mercedes G-Class Dashboard

    ईक्यूजी में ईक्यूएस वाला बैट्र्री पैक दिया जा सकता है। बता दें कि ईक्यूएस में 107.8 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक दिया गया है और इसकी रेंज 770 किलोमीटर है। 

    ईक्यूजी को दो साल के भीतर लॉन्च किया जा सकता है। 2021 म्यूनिक मोटर शो में मर्सिडीज ईक्यू के साथ ईक्यूई,ईक्यूबी और दूसरी कारों का भी डेब्यू हुआ था। 

    यह भी पढ़ें:ऑडी ई-ट्रॉन Vs जगुआर आई-पेस Vs मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी: इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है