• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 पैक वन अबव वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    बेस मॉडल की तुलना में इससे ऊपर वाले पैक वन अबव वेरिएंट में बड़े अलॉय व्हील, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 15, 2025 10:41 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2025 10:41 IST
    last updated onFeb 15, 2025 10:41 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में महिंद्रा बीई 6 के सभी वेरिएंट की फीचर लिस्ट से पर्दा उठा है, और इस इलेक्ट्रिक कार के दो नए वेरिएंट: पैक वन अबव व पैक थ्री सिलेक्ट पेश किए गए हैं। इनमें से पैक वन अबव वेरिएंट को बेस मॉडल के ऊपर पोजिशन किया गया है, और इसमें ये फीचर दिए गए हैं:

    महिंद्रा बीई 6 पैक वन अबव: फीचर

    Mahindra BE 6 Pack One Above gets two digital screens

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • ड्यूल-पोड ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • 19-इंच एयरोडायनामिक डिजाइन व्हील

    • ब्लैक बॉडी क्लेडिंग

    • फ्रंक (आगे स्टोरेज स्पेस)

    • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • मैन्युअल एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 2-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • रियर वेंट्स और पेट मोड और कैंप मोड के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी

    • ऊपर-नीचे और आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील

    • कूल्ड सेंटर कंसोल स्टोरेज स्पेस

    • आगे और पीछे वाली सीट पर बैठे पैसंजर के लिए 65-वॉट टाइप-सी फोन चार्जिंग पोर्ट

    • क्रूज कंट्रोल

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 6 स्पीकर (दो ट्वीटर सहित)

    • 6 एयरबैग

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ड्राइवर ड्राउजिनेस डिटेक्शन

    • सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • वर्चुअल इंजन साउंड

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    ऊपर दिखाई दे रही टेबल के अनुसार बीई 6 पैक वन अबव वेरिएंट में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, एक पैनोरमिक ग्लास रूफ, रियर वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। हालांकि इसमें 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट, 7 एयरबैग, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर का अभाव है, जो इसके टॉप मॉडल्स में दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बीई 6 पैक वन vs हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक स्मार्ट: 19 लाख रुपये में कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    महिंद्रा बीई 6 पैक वन अबव: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    Mahindra BE 6

    बीई 6 पैक वन अबव में 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसके पीछे वाले एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    बैटरी पैक

    59 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    231 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    557 किलोमीटर

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    महिंद्रा बीई 6 में बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, लेकिन यह केवल टॉप मॉडल पैक थ्री में दिया गया है।

    महिंद्रा बीई 6 पैक वन अबव: प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra BE 6

    महिन्द्रा बीई 6 पैक वन अबव वेरिएंट की कीमत 20.50 लाख रुपये है। वहीं अन्य वेरिएंट की कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये के बीच है। महिंद्रा बीई 6 का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा बीई 6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है