• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने 2040 तक पूरी तरह से जीरो एमिशन व्हीकल्स बेचने के प्लान से उठाया पर्दा,2024 तक लाएगी मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार

    कंपनी की योजना 2040 तक भारत समेत दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पेशकश ही करेगी।   

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 07, 2021 19:26 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 19:26 IST
    last updated onSep 07, 2021 19:26 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    म्यूनिक ऑटो शो 2021 में हुंडई मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉलिसी का ऐलान किया है। कंपनी की योजना 2040 तक भारत समेत दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पेशकश ही करेगी। 

    कंपनी अपनी 3 पिलर स्ट्रेटिजी के तहत 2045 तक कार्बन न्यूट्रेलिटी को अपनाने के लिए तत्पर है। कंपनी के ये तीन पिलर्स क्लीन मोबिलिटी,नेक्सट जनरेशन प्लेटफॉर्म्स और ग्रीन एनर्जी साबित होंगे। क्लीन मोबिलिटी के तहत कंपनी 2040 तक जीरो एमिशन वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करेगी। हुंडई की क्लीन मोबिलिटी की पॉलिसी अलग अलग मार्केट्स के हिसाब से तैयार की जाएगी जहां कंपनी यूरोप में 2035 तक जेड ईवी बेेचेगी। 

    कंपनी के नेक्सट जनरेशन प्लेटफॉर्म्स पर ना केवल कारें बल्कि अर्बन एयर मोबिलिटी और ऑटोनॉमस व्हीकल्स भी तैयार किए जाएंगे। हुंडई के इलेक्ट्रॉनिक कार ब्रांड आयोनिक का कार लाइनअप ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा जिसपर बैट्री पावर्ड व्हीकल्स तैयार किए जाएंगे। आयोनिक5 के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर आयोनिक6 को भी तैयार किया जाएगा। कंपनी हायड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली कारों में भी निवेश करेगी जिनमें नई नेक्सो शामिल है और इसे 2023 तक पेश किया जाएगा। 

    हुंडई अपने प्लान के तीसरे पिलर कार्बन न्यूट्रेलिटी के तहत अपने प्लांट्स में रिन्युएबल एनर्जी और रियूजेबल बैट्रियों का इस्तेमाल करेगी जिनसे पॉल्युशन बिल्कुल नहीं होगा। 

    हुंडई मोटर्स इंडिया के लाइनअप में केवल एक इलेक्ट्रिक कार कोना ईवी ही मौजूद है। इसकी रेंज 405 किलोमीटर है और इसकी एक्सशोरूम प्राइस 23.79 लाख रुपये है। इस कार में उतने फीचर्स मौजूद नहीं है जितने कि आपको कंपनी की क्रेटा में मिल जाएंगे। हुंडई 2024 तक एक मास मार्केट कार उतारने की भी प्लानिंग कर रही है जिसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से होगा। वहीं कंपनी भारत में हाइड्रोजन पावर्ड कार नेक्सो को भी लॉन्च कर सकती है। 

    ये भी पढ़ें:इस सितंबर हुंडई सेंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और ऑरा पर पाएं 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है