• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आयोनिक 9 ईवी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया गया शोकेस, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    ये 3 रो ईवी पहली बार नवंबर 2024 में शोकेस हुई थी और इसमें काफी एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं और इसकी दावाकृत रेंज 600 किलोमीटर तक बताई गई थी।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 18, 2025 14:39 ist
    info icon
    published onJan 18, 2025 14:39 IST
    last updated onJan 18, 2025 14:39 IST
    218 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Ioniq 9 showcased at auto expo 2025

    • हेडलाइट्स,डीआरएल और टेललाइट्स पर पिक्सल एलईडी एलिमेंट्स के साथ बॉक्सी डिजाइन दिया गया है इसे 
    • 19 इंच के व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं इसमें वहीं 20 से 21 इंच के भी दिए गए हैं ऑप्शंस
    • 6 और 7 सीटर लेआउट में उपलब्ध है ये कार 
    • ड्युअल टोन केबिन थीम,लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसके केबिन में 
    • 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और मसाज फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स भी दी गई है इसमें ।
    • 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा सेटअप और लेवल-2 एडीएएस टेक्नोलॉजी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं मौजूद।
    • भारत में लॉन्च किया जाना अभी नहीं हुआ है कंफर्म,लॉन्च हुई तो 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है कीमत 

    हुंडई आयोनिक 9 इंटरनेशनल मार्केट में इस कोरियन कारमेकर की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिससे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पर्दा उठाया गया है। हुंडई आयोनिक में और क्या कुछ दिया गया है खास? सबकुछ जानिए आगे:

    एक्सटीरियर 

    हुंडई आयोनिक 9 में पिक्सल जैसे एलिमेंट्स के साथ वर्टिकल पोजिशन वाली हेडलाइट्स और एलईडी स्ट्रिप दी गई है जो एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप का भी काम करती है। इसमें कई दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह ब्लैक कलर की ग्रिल दी गई है जिसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के लिए एक राडार सेंसर भी दिया गया है। इसके बंपर के लोअर पोर्शन को सिल्वर और ब्लैक फिनिशिंग दी गई है जो फ्रंट के कॉन्ट्रास्ट से मैच कर रही है। 

    Hyundai Ioniq 9 side at auto expo 2025

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 19 इंच के एयरोडायनैमिकली डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन्हें 21 इंच तक अपग्रेड कराने का भी ऑप्शन रखा गया है। इसमें ओआरवीएम की बजाए कैमरा दिया गया है जो रूफ के पास रूफ रेल्स पर भी लगा है। इसके अलावा इस कार में फ्लश टाइप डोर हैंडल्स,बॉडी कलर्ड व्हील्स और डोर के लोअर पोर्शन पर ब्लैक स्ट्रिप दी गई है जो इस ईवी की पूरी लंबाई को कवर कर रही है। 

    इसके बैक पोर्शन में वर्टिकल पोजिशन वाली एलईडी टेललाइट्स दी गई है जिसमें भी पिक्सल एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यहां हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिया गया है जो टेलगेट से उपर है और दोनेा टेललाइट यूनिट्स को कनेक्ट कर रहा है। इसके रियर बंपर को भी सिल्वर और ब्लैक डिजाइन दिया गया है और यहां रियर फॉग लैंप दिए गए है जिनमें पिक्सल शेप्ड एलिमेंट्स मिलेंगे। 

    इंटीरियर 

    Hyundai Ioniq 9

    हुंडई आयोनिक 9 कार में ड्युअल टोन इंटीरियर थीम और लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है जो काफी मॉर्डन और मिनिमल्टिक नजर आता है। इसके अलावा कर्व्ड पैनल भी दिया गया है जिसमें दो डिजिटल डिस्प्ले लगी है और इसके दोनों ओर स्लीक एसी वेंट्स और एक नया 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसका सेंटर कंसोल डैशबोर्ड से कनेक्टेड नहीं है मगर इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ड्राइव एवं टैरेन मोड्स को ऑपरेट करने के लिए बटंस दिए गए हैं। 

    आयोनिक 9 में 6 और 7 सीटर की चॉइस दी गई है और दोनों वर्जन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री और एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। इसकी फ्रंट और सेकंड रो सीटों पर मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन दिया गया है और ये इलेक्ट्रिकली एडजस्ट हो सकती हैं।  इसके 6 सीटर वर्जन में कार के न्यूट्रल खड़े रहने पर मिडिल रो सीट्स 180 डिग्री तक घूम सकती है और थर्ड रो सीट को फेस कर सकती है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Hyundai Ioniq 9

    हुंडई की दूसरी कारों की तरह आयोनिक 9 ईवी भी काफी फीचर लोडेड है। इसमें इंस्टरुमेंटेशन और इंफोटेनमेंट के लिए दो 12.3 इंच की डिस्प्ले और 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम दिया गया है जिसे 14 स्पीकर वाले ज्यादा प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ,वायरलेस फोन चार्जर और डिजिटल एंटीना भी दिया गया है जो हुंडई की किसी इंटरनेशनल कार में दिया गया पहला फीचर है। 

    सेफ्टी के लिए हुंडई आयोनिक 9 ईवी में 10 एयरबैग, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट के साथ 360-डिग्री कैमरा और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 एडीएएस दिया गया है। 

    बैटरी पैक,इलेक्ट्रिक मोटर और रेंज

    हुंडई आयोनिक 9 में 110.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक​ दिया गया है और इसमें ड्राइविंग की जरूरत के हिसाब से दो तरह के ड्राइवट्रेन ऑप्शंस रखे गए हैं। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    लॉन्ग रेंज 

    परफॉर्मेंस

    आरडब्ल्यूडी

    एडब्ल्यूडी

    एडब्ल्यूडी

    बैटरी पैक

    110.3 किलोवाट

    110.3 किलोवाट

    110.3 किलोवाट

    पावर

    218 पीएस

    95 पीएस (फ्रंट एक्सल) / 218 पीएस (रियर एक्सल)

    218 पीएस तक (फ्रंट एक्सल) / 218 पीएस तक (रियर एक्सल)

    टॉर्क

    350 एनएम

    255 एनएम (फ्रंट एक्सल) / 350 एनएम (रियर एक्सल)

    350 एनएम (फ्रंट एक्सल) / 350 एनएम (रियर एक्सल)

    डब्ल्यूएलटीपी दावाकृत रेंज

    620 कि.मी

    उपलब्ध नहीं

    उपलब्ध नहीं

    ऑप्टिमल कंडीशंस में इसकी बैटरी को 350 केडब्ल्यू के डीसी फास्ट चार्जर से महज 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

    संभावित कीमत और मुकाबला

    Hyundai Ioniq 9 rear at auto expo 2025

    हुंडई आयोनिक 9 को भारत में लॉन्च किया जाना अभी कंफर्म नहीं हुआ है। हालांकि,यदि ये यहां लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला किआ ईवी9,मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी,बीएमडब्ल्यू आईएक्स से रहेगा और इसकी कीमत  1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आयनिक 9 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आयनिक 9

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है