• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक vs हुंडई क्रेटा: दोनों एसयूवी कार के डिजाइन में कितना है अंतर, जानिए यहां

    रेगुलर क्रेटा के मुकाबले हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में पिक्सलेटेड पैटर्न वाली ग्रिल, ईवी-स्पेसिफिक अलॉय व्हील और केबिन के अंदर कुछ नए एलिमेंट दिए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 13, 2025 18:09 ist
    info icon
    published onJan 13, 2025 18:09 IST
    last updated onJan 13, 2025 18:09 IST
    430 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta Electric vs Hyundai Creta: Design Compared In Real-life Images

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस गाड़ी के एक्सटीरियर व इंटीरियर में कई ईवी-स्पेसिफिक डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। डिजाइन के मोर्चे पर हमनें क्रेटा इलेक्ट्रिक का कंपेरिजन रेगुलर क्रेटा से किया है, तो चलिए जानते हैं दोनों कार एक दूसरे से कितनी अलग है:

    आगे की डिजाइन

    क्रेटा इलेक्ट्रिक में ईवी-स्पेसिफिक पिक्सेलटेड पैटर्न ग्रिल दी गई है, साथ ही इसमें एक्टिव एयर फ्लैप्स के साथ नया बंपर भी दिया गया है। जबकि, रेगुलर क्रेटा में फ्रंट पर बड़ी ब्लैक रेक्टेंगुलर ग्रिल दी गई है। इलेक्ट्रिक क्रेटा में आगे की तरफ ग्रिल के सेंटर में चार्जिंग फ्लैप भी दिया गया है जिस पर 'हुंडई' लोगो पोजिशन किया गया है। इन दोनों एसयूवी कार में स्प्लिट हेडलाइट और इन्वर्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी गई है।

    साइड

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का साइड लुक रेगुलर मॉडल से मिलता जुलता है। इन दोनों कारों में एक जैसे विंडो पैनल दिए गए हैं। हालांकि, हुंडई क्रेटा ईवी में ब्लैक रूफ, पिलर और ओआरवीएम (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) दिए गए हैं।

    राइडिंग के लिए दोनों एसयूवी कार में 17-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि इलेक्ट्रिक क्रेटा में एरोडायनामिक डिजाइन वाले व्हील्स मिलते हैं।

    पीछे की डिजाइन

    इलेक्ट्रिक क्रेटा और रेगुलर क्रेटा में इन्वर्टेड फैंग शेप्ड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है। हालांकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक में रियर बंपर पर पिक्सेलटेड डिजाइन पैटर्न मिलता है और इसमें स्किड प्लेट को भी अपडेट किया गया है।

    इंटीरियर

    क्रेटा इलेक्ट्रिक और रेगुलर क्रेटा में ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट केबिन थीम दी गई है। इन दोनों कार में डैशबोर्ड पर ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। हालांकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक में नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसे हुंडई ट्यूसॉन फेसलिफ्ट अंतरराष्ट्रीय मॉडल से लिया गया है। इसमें हुंडई आयनिक 5 की तरह स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ स्टॉक-टाइप ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है।

    रेगुलर क्रेटा के मुकाबले क्रेटा इलेक्ट्रिक में को-ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड दिया गया है। इन दोनों एसयूवी कार में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-ज़ोन एसी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर कॉमन मिलते हैं। हालांकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक कार के केबिन में स्क्रीन पर एक अलग ईवी-स्पेसिफिक यूजर इंटरफेस मिलता है।

    पावरट्रेन व रेंज

    क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    बैटरी पैक 

    42 केडब्ल्यूएच (मीडियम रेंज) 

    51.4 केडब्ल्यूएच (लॉन्ग रेंज) 

    एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 

    390 किलोमीटर 

    473 किलोमीटर 

    पावर 

    135 पीएस 

    171 पीएस 

    प्राइस व कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस एसयूवी कार का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई6 और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है