• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी में महिंद्रा बीई 6 के मुकाबले इन 7 फीचर का मिलता है एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट

    बोल्ड स्टाइलिंग और लेटेस्ट फीचर महिंद्रा बीई 6 कार की खासियतें  होंगी, लेकिन हैरियर ईवी में सात अतिरिक्त फीचर मिलते हैं जो इसे इससे ज्यादा बेहतर चॉइस बना सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 09, 2025 10:50 ist
    info icon
    published onJun 09, 2025 10:50 IST
    last updated onJun 09, 2025 10:50 IST
    72 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का मुकाबला महिंद्रा बीई6 से है, जिसमें कई एडवांस फीचर दिए गए हैं। टाटा हैरियर ईवी में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो महिंद्रा बीई6 में नहीं मिलते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट :- 

    डैश कैम के साथ डिजिटल आईआरवीएम

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा हैरियर ईवी में इलेक्ट्रॉनिक इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) दिया गया है जो रूफ पर माउंटेड कैमरा के जरिए लाइव वीडियो फीड दिखाता है। यह गाड़ी के पीछे के ट्रैफ़िक का क्लियर व्यू देता है। यह फीचर केबिन पूरी तरह से भरा होने पर काफी काम का साबित होता है। इसका मिरर डैशकैम की तरह भी काम करता है। जबकि, बीई 6 कार में डैशकैम दिया गया है, लेकिन इसमें नॉर्मल ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम मिलता है। 

    समन मोड

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में समन मोड दिया गया है जो की फॉब के जरिए गाड़ी को आगे बढ़ने और पीछे होने में मदद करता है। इसमें रिवर्स असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो आपके द्वारा चलाए गए पिछले 50 मीटर को याद रखता है। वहीं, बीई 6 में रिवर्स मेमोरी फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें गाड़ी को ऑटोमेटिक पार्क जरूर किया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, क्या ये नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो है?

    ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर

    2025 Tata Harrier EV

    महिंद्रा बीई 6 गाड़ी के सभी वेरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जबकि हैरियर ईवी में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ डुअल मोटर दी गई हैं। इसमें कई सारे ड्राइविंग और टेरेन मोड भी दिए गए हैं जो गाड़ी को खराब सड़कों पर बेहतर परफॉर्म करने में मदद करते हैं।  

    बड़ा डिस्प्ले 

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में बड़ा 14.5-इंच क्यूएलईडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि बीई 6 कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन दी गई है। यह दोनों सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से वायरलेस कनेक्ट हो जाते हैं और इन-बिल्ट नेविगेशन फीचर के साथ आते हैं।  

    रियर सीट बॉस मोड  

    टाटा हैरियर ईवी में ना सिर्फ पावर्ड फ्रंट सीटें दी गई हैं, बल्कि इसमें को-ड्राइवर सीट पर इलेक्ट्रिक बॉस मोड भी दिया गया है। यह फीचर फ्रंट पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रॉनिक रूप से आगे की ओर बढ़ने में मदद करता है, जिससे पीछे की सीट पर बैठे पैसेंजर्स को अतिरिक्त लेगरूम स्पेस मिल पाता है। वहीं, बीई 6 एसयूवी में ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई है। 

    ट्रांसपेरेंट मोड 

    हैरियर इलेक्ट्रिक कार में ना केवल गाड़ी का 360-डिग्री व्यू मिल पाता है, बल्कि इसमें 540-डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है। यह ट्रांसपेरेंट मोड के जरिए एसयूवी के बोनट के अंदर का व्यू भी दिखा पाता है। जबकि, बीई 6 में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के साथ रेगुलर 360-डिग्री कैमरा दिया गया है और इसमें अंडरबॉडी व्यू नहीं मिलता है। 

    टेरेन मोड 

    2025 Tata Harrier EV

    हैरियर ईवी में कई सारे टेरेन मोड दिए गए हैं जिनमें नॉर्मल, रॉक क्रॉल, मड रट्स, स्नो/ग्रास, सैंड और कस्टम ऑप्शन शामिल है। जबकि, बीई 6 में तीन ड्राइव मोड : रेंज, एव्रीडे और रेस दिए गए हैं। 

    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं, टाटा ने हैरियर ईवी की पूरी प्राइस लिस्ट फिलहाल साझा नहीं की है, इस गाड़ी के बेस मॉडल की कीमत 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    आप इनमें से कौनसी कार खरीदेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है